BREAKING NEWS
KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का ग्राम ढाबा और नवविवाहित.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 5:18 pm
REPORT : एसडीएम रामबाबू देवांगन ने किया समनापुर के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण,  अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

डिण्डोरी। कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन ने जनपद पंचायत समनापुर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, किसान कल्याण एवं कृषि विभाग कार्यालय जनपद पंचायत कार्यालय, खाद गोदाम और नायब तहसीलदार कोर्ट समनापुर का निरीक्षण किया। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के निर्देश दिए। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवाईयां का वितरण नियमित रूप से करने को कहा। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र को साफ-सुथरा रखने तथा भर्ती मरीजों का बेहतर उपचार करने को कहा। 
एसडीएम डिंडौरी देवांगन ने किसान कल्याण एवं कृषि विभाग की योजनाओं से किसानों को लाभांवित करने के निर्देश दिए। उन्होंने किसानों के खाद गोदाम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने नायब तहसीलदार न्यायालय कोर्ट के निरीक्षण के दौरान लंबित प्रकरणों का निराकरण करने के निर्देश दिए। एसडीएम डिंडौरी देवांगन ने निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अनुपस्थित कर्मचारियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। अनुपस्थित कर्मचारियों को जारी नोटिस का समय-सीमा में उत्तर प्रस्तुत करना होगा। समय-सीमा में उत्तर प्रस्तुत नहीं करने वाले शासकीय सेवकों के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जनपद स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE