BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 5:45 pm
KHABAR : सीएम राइज़ विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को किए प्रमाण पत्र वितरित, पढ़े अब्दुल अली ईरानी के साथ पवन राव शिंदे की खबर 

Share On:-

नीमच। सीएम राइज़ शासकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय नीमच में आयोजित ग्रीष्मकालीन शिविर का आज समापन समारोह संपन्न हुआ। समापन समारोह पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  विधायक दिलीप सिंह परिहार, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, सहायक संचालक मनोज जैन, नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति चोपड़ा, मोहन सिंह राणावत, निलेश पाटीदार, विजय बाफना उपस्थित रहे।

अतिथियों ने‌ ग्रीष्मकालीन शिविर में विभिन्न गतिविधियों का डिस्प्ले कक्ष में जाकर अवलोकन किया। तत्पश्चात मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्वलन और छात्राओं ने सरस्वती वंदना हुई। प्राचार्य किशोर जैन ने स्वागत भाषण मे 17 अप्रैल से 13 मई तक समर कैंप में आयोजित की गई 25 गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। 

विधायक दिलीप सिंह परिहार ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से छुपी हुई प्रतिमाएं सामने आती है और छात्रों को कला को प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। अपने उद्बोधन के दौरान दिलीप सिंह परिहार ने प्रस्तावित सी एम राईज स्कूल के निर्माण के लिए सेंट्रल स्कूल के पास जमीन आवंटित न किए जाने पर पीड़ा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा 50 लाख रूपए की लागत से सीएम राइज स्कूल के निर्माण के बजट हेतु प्रस्ताव भेजा गया था लेकिन क्या गड़बड़ी हुई कि वह बजट मात्र 31 का रह गया और मेरे द्वारा सुझाई गई जगह भी फाइनल नहीं हुई। इसमें चूक करने वाले अधिकारियों को नहीं बख्शा जाएगा। 

बताते चलें कि समापन कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा समर कैंप में सिखे गए विभिन्न विधाओं को अतिथियों के सामने प्रस्तुत किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। 
समापन समारोह में प्रिंसिपल किशोर सिंह जैन, महेश शर्मा, मंजुला धीर और स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा। कार्यक्रम का संचालन सविता चौधरी ने किया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE