BREAKING NEWS
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<     KHABAR : भूतेश्वर महादेव मंदिर निर्माण के लिए.. <<     REPORT : स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फैसला, नीमच-मंदसौर.. <<     देवास जिले के भौंरासा में नर्मदा जल सप्लाई.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 5:52 pm
BIG REPORT : जनसेवा शिविर में तत्‍काल मिली उषा व अनिता को भवन निर्माण की अनुमति, गिरदौडा, जवासा एवं सावन के जनसेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुये कलेक्‍टर जैन, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। जिले में आयोजित किये जा रहे मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत शनिवार को कलेक्‍टर दिनेश जैन एवं जिला पंचायत सीईओ गुरूप्रसाद नीमच जनपद के ग्राम गिरदौडा, जवासा एवं सावन में जनसेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू हुये और ग्रामीणों की समस्‍या सुनकर उनका निराकरण किया। 
कलेक्‍टर दिनेश जैन ने सावन में उषा बाईपति रामलाल, अनिता बाई पति दिनेश चंद्र को भवन निर्माण की अनुमति  पत्र वितरित किये कलेक्‍टर ने लाडली लक्ष्‍मी बेटी  प्रतिभा,  किंजल, ललिता, राधिका एवं पायल को हिमोग्‍लोबिन जांच कार्ड भी वितरित किया । इस शिविर में सावन में लगभग 300 लाडली लक्ष्‍मी बेटियों में से 121 लाडली लक्ष्‍मी बेटियों के स्‍वास्‍थ्‍य जांच कर उन्‍हे हिमोग्‍लोबिन कार्ड प्रदान किये गये। कलेक्‍टर ने सरोज बाई प्रकाश चंद्र सेन एवं हेमा पति दिनेश चंद्र को आयुष्‍मान कार्ड भी वितरीत किये। इस अवसर पर सरपंच सावन जितेन्‍द्र माली, जनपद सीईओ राजेन्‍द्र पालनपुरे व अन्‍य अधिकारी व ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

जवासा के पंचायत भवन में आयोजित मुख्‍यमंत्री जनसेवा शिविर में ग्रामीणों से रूबरू होते हुये कलेक्‍टर दिनेश जैन कहा कि, मुख्‍यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत जिले में 10 हजार से अधिक  छात्राओं के स्‍कूल एवं कॉलेजों में शिविर लगाकर लर्निग ड्राईविंग लायसेन्‍स बनाये जा रहें है ।विभिन्‍न गांवों में स्‍वास्‍थ्‍य शिवि‍र आयोजि‍त कर लगभग 47 हजार लाडली लक्ष्‍मी बेटियों के हिमोग्लोबिन की जांच कर उनके जांच कार्ड बनाकर दिये जा रहें है , साथ ही ऐसे  खातेदार जिनके नाम राजस्‍व रिकार्ड में नाबालिग दर्ज है उनका सत्‍यापन करवाकर राजस्‍व रिकार्ड में उन्‍हे बालिग के रूप में दर्ज किया जा रहा है, इससे उन्‍हे पीएम किसान सम्‍मान निधि का भी लाभ मिलने लगेगा । जवासा में हिमोग्‍लोबिन जांच शिविर में करीब 100 बालिकाओं की जांच कर उन्‍हे हिमोग्‍लोबिन जांच कार्ड प्रदान किये गये । दो हितग्राहियों को प्रतिक स्‍वरूप खाता खसरा नकल 2 आवेदकों को भवन निर्माण अनुमतिभी प्रदान की  गई। जवासा में आयो‍जित शिविर में सरपंच ललीता बाई सेन एवं बडी संख्‍या में महिलायें व छात्रायें उपस्थित थी ।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE