BREAKING NEWS
खरगोन जिले के कसरावद रोड पर सीसी रोड निर्माण.. <<     जावरा के भीमाखेड़ी में मिलावटी दूध फैक्ट्री.. <<     BIG BREAKING : कांग्रेस की उम्मीदों को झटका,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम में ग्रीष्मकालीन.. <<     KHABAR : एमपी के तीनों उम्मीदवारों को जीत का.. <<     KHABAR : पीएमएफएमई योजना से बदली सुरेश पाटीदार की.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : पशु कल्याण एवं गौपालन समितियों की बैठक 12.. <<     KHABAR : एनकॉर्ड समिति की बैठक में नशामुक्ति.. <<     KHABAR : मालिक ने महाकाल की सवारी के हाथी का.. <<     VIDEO NEWS: मध्यप्रदेश में प्री-मानसून का जोर, 34.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे अनिल पिल्ले, परिवार में शोक की.. <<     NEWS : सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण योगिता.. <<     NEWS : हरिबोल प्रभातफेरी द्वारा भजन कीर्तन के.. <<     KHABAR : गिरदावली पोर्टल की खराबी से किसान परेशान,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     KHABAR : ग्वालियर में आज विकास कार्यों का.. <<     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द, भौरासा में.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 13, 2023, 6:59 pm
BIG NEWS : मिलावट से मुक्ति अभियान, खाद्य प्रतिष्ठानों से खाद्यान्न के नमूने लिए जाने की मुहिम जारी, पढ़े खबर 

Share On:-

भोपाल। मिलावट से मुक्ति अभियान के अन्तर्गत कलेक्टर आशीष सिंह के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा प्रशासन के द्वारा गुणवत्ता की जांच के लिए दुग्ध एवं अन्य उत्पादों के नमूने एकत्र किये गये ।

खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा की गई कार्यवाही के दौरान गुलमोहर स्थित बेरछा मावा भण्डार मिनाल के वेंचर्ससे पनीर तथा स्पेशल सलोनी, जहांगीराबाद स्थित श्री कृष्णा दूध डेयरी से दही एवं दूध, अग्रवाल दूध डेयरी से पनीर एवं दही, बरखेड़ी स्थित अग्रवाल डेयरी से मावा और पनीर, श्री कृष्णा डेयरी से पनीर और दही, न्यू मार्केट स्थित मिश्रा जलेबी कॉर्नर से घी, सोयाबीन तेल तथा मैदा के नमूने लिये गये । इसके अतिरिक्त न्यू मार्केट स्थित जैन ग्रेन को दो मिलेट, ज्वार तथा जो आटा मनीष ग्रेन स्टोर से रागी आटा, उड़द दाल आटा तथा सत्तू, श्री बालाजी छोले भटूरे से मैदा तथा सोयाबीन तेल के नमूने लिये गये । इनमें से बालाजी छोले भटूरे बिना खाद्य पंजीयन, अनुज्ञप्ति संचालित होना पाया गया है ।

अभिहित अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा के द्वारा बिना खाद्य पंजीयन खाद्य कारोबार करने वाले खाद्य कारोबारियों के विरूद्ध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम, 2006 की धारा 31 के अन्तर्गत पंजीयन प्रस्तुत करने हेतु निर्देशित किया गया है जिसके अन्तर्गत दो लाख रूपये तक जुर्माने का प्रावधान है । 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE