नीमच। नगर परिषद रतनगढ़ में स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अंतर्गत मुख्य नगर पालिका अधिकारी गिरीश शर्मा और नगर परिषद अध्यक्ष सुगना बाई कचरूलाल गुर्जर के मार्गदर्शन में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत नगर परिषद दरोगा दिनेश छपरी बन्द, राजेंद्र धाकड़ एवं नगर परिषद की सहयोगी टीम के प्रभारी कमलेश कारपेंटर, वार्ड-वार्ड जाकर, नागरिकों को स्वच्छता जागरूकता का संदेश दे रहे और अपने वार्ड को सुंदर स्वच्छ बनाने में सहयोग करने की अपील कर रहे है।
प्रभारी कमलेश कारपेंटर ने वार्ड 14 में स्वच्छ वार्ड प्रतियोगिता के तहत बताया, कि स्व च्छड वार्ड प्रतियोगिता में वार्ड के स्वच्छता प्रहरी वर्ष भर स्वच्छता सेवाएँ देते हैं। अब वार्डवासियों की बारी है, कि अपने वार्ड और शहर को नंबर वन बनाने की। रतनगढ़ नगर को स्वच्छता में नंबर 01 बनाने में सहयोग करें। इस पर नागरिकों का सकारात्मक सहयोग मिल रहा है। नगर परिषद के राजेन्द्र धाकड़ ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम आने वाले वार्ड को सुंदर वार्ड का दर्जा दिया जाएगा। नगर परिषद द्वारा 14 नंबर वार्ड को आत्मनिर्भर वार्ड भी घोषित किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।