चित्तौड़गढ़। विश्व रक्तदाता दिवस-2026 के अवसर पर वंडर सीमेंट लिमिटेड, आर.के. नगर, निम्बाहेड़ा द्वारा कंपनी चिकित्सालय में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामाजिक सरोकार और मानव सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस शिविर में रिकॉर्ड 202 यूनिट रक्तदान किया गया।
शिविर का शुभारंभ वंडर सीमेंट के यूनिट हेड नितिन जैन एवं श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ की ब्लड बैंक टीम के प्रतिनिधि डॉ. रोहित धाकड़ ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष (मैकेनिकल) विपिन जैन एवं उपाध्यक्ष (प्रोसेस) राजेंद्र शर्मा भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने रक्तदान शिविर का अवलोकन कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यूनिट हेड नितिन जैन ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को वर्ष में कम से कम एक बार रक्तदान अवश्य करना चाहिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि वंडर सीमेंट द्वारा आयोजित एवं सहयोग प्राप्त विभिन्न रक्तदान शिविरों के माध्यम से अब तक राजकीय चिकित्सालयों की ब्लड बैंकों को 2670 यूनिट रक्त उपलब्ध कराया जा चुका है। कंपनी चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है।
स्वास्थ्य सेवाओं में भी निभा रही महत्वपूर्ण भूमिका-
नितिन जैन ने बताया कि कंपनी के सहयोग से जिला चिकित्सालय, निम्बाहेड़ा में वंडर सीमेंट ब्लड बैंक की स्थापना की गई है, जो क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत उपयोगी साबित हो रही है। इसके अलावा अस्पतालों में आधारभूत सुविधाओं के विकास, स्वास्थ्य केंद्रों के नवीनीकरण, नर्सिंग कॉलेजों में संसाधन उपलब्ध कराने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित स्वास्थ्य जांच शिविर एवं स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रमों का संचालन भी किया जा रहा है।
बड़ी संख्या में लोगों ने किया रक्तदान-
रक्तदान शिविर का संचालन मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विश्वास जैन के संयोजन में किया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष (माइंस) ओमप्रकाश राजपुरोहित, महाप्रबंधक (सीएसआर) हेमेंद्र सिंह झाला, एसोसिएट महाप्रबंधक (टेक्निकल) पुलकित खमेसरा, एसोसिएट महाप्रबंधक (एचआर) अजय शर्मा, डॉ. अभिरुचि कुलहारी, राहुल व्यास, हितेंद्र सिंह, विपिन आंजना, नीरज उपाध्याय एवं अखिलेश शर्मा सहित कई अधिकारियों ने सहयोग प्रदान किया।
शिविर में श्री सांवलियाजी राजकीय सामान्य चिकित्सालय, चित्तौड़गढ़ की ब्लड बैंक टीम के रामप्रसाद धाकड़, कन्हैयालाल धाकड़, मिट्ठू धाकड़, महेशचंद्र अग्रवाल, मोइन खान, लक्ष्मण शर्मा एवं भानुमंगल सहित चिकित्सा कार्मिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और रक्तदाताओं को सुरक्षित एवं सुगम रक्तदान प्रक्रिया उपलब्ध कराई।
कार्यक्रम में वंडर सीमेंट के मनोज शर्मा, मदन मोहन माहेश्वरी, पियूष जोशी, कृष्ण कुमार राठी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, कर्मचारी, ठेकेदार, श्रमिक, कॉलोनीवासी एवं आसपास के ग्रामों के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
सभी के सहयोग से शिविर में कुल 202 यूनिट रक्तदान हुआ। इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक और मानवीय अभियानों में सक्रिय सहभागिता बनाए रखने का आह्वान किया गया।