BREAKING NEWS
KHABAR : आपदा मित्र प्रशिक्षण के प्रथम दिवस 100.. <<     BIG VIDEO UPDATE : किसान कल्याण योजना की 16वीं किस्त पर.. <<     BIG NEWS : मेवाड़ के प्रसिद्ध श्री कृष्णधाम.. <<     KHABAR : हुकुमपुर में खौफनाक रात, चोरों ने तोड़े दो.. <<     KHABAR : केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों.. <<     KHABAR : उज्जैन में हनुमान प्रतिमा हटाने के विरोध.. <<     KHABAR : दतिया राजपरिवार संपत्ति विवाद, ग्वालियर.. <<     KHABAR : दो वर्षों से निरंतर जारी सामूहिक.. <<     BIG VIDEO UPDATE : मालवा में सोयाबीन और मक्का फसल पूरी.. <<     KHABAR : गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा नीमच,.. <<     KHABAR : पूर्व जवानों के सम्मान के साथ सीआरपीएफ.. <<     BIG VIDEO UPDATE : सत्ता की चाबी 'मालवा' पर दिग्गजों की.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों पर नई आबादी पुलिस का बड़ा.. <<     KHABAR : पटवारी संघ के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में.. <<     KHABAR : उज्जैन में तीन मिनट में जलेंगे 25 लाख दीपक,.. <<     NEWS : हिंदी हमारी पहचान और संस्कारों की संवाहक,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 4:40 pm
KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक, केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर लगी वृहद प्रदर्शनी, भाजपा ने गिनाईं 12 वर्षों की उपलब्धियां, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच द्वारा रविवार को भारत माता चौराहे पर केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित वृहद प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया।

प्रदर्शनी का उद्घाटन भाजपा संभाग प्रभारी सुरेश आर्य, जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल, विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, विधायक दिलीप सिंह परिहार एवं विधायक माधव मारू ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वंदना खंडेलवाल ने कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक निर्णयों को प्रदर्शित किया गया है। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, आत्मनिर्भरता और सुशासन के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं।

प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, किसान सम्मान निधि, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, आधारभूत संरचना विकास तथा आत्मनिर्भर भारत अभियान सहित विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों को चित्रों एवं जानकारी के माध्यम से प्रदर्शित किया गया है।

यह प्रदर्शनी आगामी तीन दिनों तक आमजन के अवलोकन के लिए खुली रहेगी। उद्घाटन समारोह में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE