BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 4:13 pm
KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन में संगठन सशक्तिकरण पर जोर, टाउन हॉल में जुटे 400 से अधिक प्रतिनिधि, शंभू प्रसाद शर्मा ने संभाला प्रदेश अध्यक्ष का दायित्व, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। सारथी विश्वकर्मा सेवा कल्याण संगठन भारत के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय टाउन हॉल में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आए राष्ट्रीय, प्रदेश एवं महिला मोर्चा पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में समाजजनों ने सहभागिता की।

सम्मेलन में समाज की एकता, संगठन विस्तार, शिक्षा, युवा नेतृत्व, सामाजिक उत्थान एवं राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि विश्वकर्मा समाज देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहा है तथा समाज को संगठित होकर अपने अधिकारों, सम्मान और सामाजिक भागीदारी को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

इस अवसर पर शंभू प्रसाद शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष पद का कार्यभार ग्रहण किया। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अरविंद मेवाड़ा ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य समाज को एक मंच पर संगठित कर संगठन को मजबूत बनाना तथा समाज की आवाज को प्रभावी रूप से आगे बढ़ाना है।

कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष रामकिशोर विश्वकर्मा, राष्ट्रीय महिला मोर्चा अध्यक्ष ऊमा विश्वकर्मा, राष्ट्रीय युवा मोर्चा अध्यक्ष विनय जांगिड़, सुरेश शर्मा, राजेश विश्वकर्मा, राजबहादुर विश्वकर्मा, भोपराज शर्मा, गीता देवी किंजरा एवं भागवती शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।

करीब 400 से अधिक प्रतिनिधियों की उपस्थिति में आयोजित इस सम्मेलन में समाज की एकजुटता, संगठन सशक्तिकरण, शिक्षा के प्रसार, युवा नेतृत्व के विकास एवं राजनीतिक सहभागिता को बढ़ाने के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया। कार्यक्रम के दौरान समाज हित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की गई और संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने का आह्वान किया गया।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE