BREAKING NEWS
KHABAR : जीरन में 24 सितंबर को मुख्यमंत्री.. <<     KHABAR : तेजा दशमी पर निकली वीर तेजाजी महाराज की.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम अठाना और 28 वर्षीय चेतन,.. <<     KHABAR : मिलावट की शंका पर खाद्य पदार्थों के नमूने.. <<     KHABAR : मुरैना के मेकअप स्टूडियो में 10 लाख की चोरी.. <<     2 घंटे बाद मानी ग्रामीणों ने बात! पुलिस की.. <<     जमीन के नीचे दौड़ेगा रोबोट, खोलेगा.. <<     KHABAR : पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू.. <<     KHABAR : कर्रापुर धाम में ब्रह्मलीन काशीदास.. <<     NEWS : रिटायर्ड अध्यापिका से 20 मिनट तक मारपीट,.. <<     SHORT : MP में Smart Meter वालों के लिए बड़ी खबर! बिजली बिल.. <<     KHABAR : ओंकारेश्वर में भागवत कथा के दूसरे दिन.. <<     BIG NEWS : सिंधिया ने मल्टीलेवल पार्किंग का किया.. <<     BIG REPORT : एलपीजी वितरकों की 7 मांगों से गरमाया.. <<     KHABAR : सकल हिंदू समाज ने सिंहस्थ अतिक्रमण पर.. <<     KHABAR : किरनापुर थाना पथराव मामला प्रायोजित था,.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 12:11 pm
BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश व्यास ने जारी की ट्रांसफर लिस्ट, थानों में मचा हड़कंप, कई सालों से एक ही जगह जमे पुलिसकर्मियों पर गिरी तबादले की गाज, एएसआई से लेकर आरक्षकों तक के बदले गए ठिकाने, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिला पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास द्वारा जिले में पदस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की व्यापक तबादला सूची जारी की गई है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के अनुरूप किए गए इस प्रशासनिक फेरबदल में सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई), प्रधान आरक्षक एवं आरक्षकों सहित विभिन्न पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, पुलिस मुख्यालय एवं पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) द्वारा जारी निर्देशों के तहत ऐसे पुलिसकर्मियों को चिन्हित किया गया था, जो लंबे समय से एक ही थाना, चौकी अथवा पदस्थापना स्थल पर कार्यरत थे। प्रशासनिक कसावट, पारदर्शिता एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से यह कार्रवाई की गई है।

बताया जा रहा है कि जिले में कई वर्षों बाद इस स्तर पर व्यापक तबादला सूची जारी की गई है। सूची में शामिल पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस विभाग का मानना है कि समय-समय पर किए जाने वाले स्थानांतरण से कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आती है तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने में मदद मिलती है। इसी उद्देश्य से जिले में यह प्रशासनिक बदलाव किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार सभी स्थानांतरित अधिकारी एवं कर्मचारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE