BREAKING NEWS
BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में 1 करोड़ की चोरी का.. <<     शहडोल में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप शटडाउन;.. <<     बड़वानी में पहली बार पहुंचे भाजयुमो प्रदेश.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : छोटे से गांव की बेटी बनी असिस्टेंट.. <<     BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी.. <<     शहडोल की छात्रा को इंस्टाग्राम पर फंसाकर ले.. <<     उमरिया जिले के बांधवगढ़ में टाइगर के हमले से.. <<     छतरपुर पुलिस की बड़ी सफलता, दुष्कर्म मामले के.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले का सेतखेड़ी गांव और खेत के.. <<     डीजल बचत रैली के बीच सरकारी गाड़ी से पौधे.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रक्तदान शिविर के साथ शुरू हुई आईएमए की 15.. <<     VIDEO NEWS: रक्तदान से शुरू हुई डॉक्टर्स डे.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस में बड़ा फेरबदल, एसपी राजेश.. <<     NEWS : विश्व रक्तदाता दिवस पर वंडर सीमेंट में.. <<     खरगोन जिले के नेशनल हाईवे स्थित ग्राम.. <<     KHABAR : नयागांव का ‘काला खेल’! वायरल वीडियो के बाद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 10:56 am
KHABAR : इको-फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय का नपाध्यक्ष ने किया निरीक्षण, दीनदयाल रसोई परिसर में मिलेगी गर्मी से राहत, स्वाति चोपड़ा ने व्यवस्थाएं बेहतर बनाने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। नगर पालिका परिषद नीमच द्वारा प्राइवेट बस स्टैंड स्थित दीनदयाल रसोई योजना परिसर में आने वाले हितग्राहियों को भीषण गर्मी से राहत प्रदान करने के उद्देश्य से इको-फ्रेंडली शीतल प्रतीक्षालय विकसित किया गया है। इस नवाचार का निरीक्षण नगर पालिका अध्यक्ष स्वाति गौरव चोपड़ा ने किया तथा वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए हितग्राहियों के लिए और बेहतर सुविधाएं विकसित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं व्यवस्थापकों को दिए।

निरीक्षण के दौरान चोपड़ा ने लोक कल्याण मेला अंतर्गत प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को स्वनिधि 2.0 योजना के तहत क्रेडिट कार्ड भी वितरित किए। योजना के अंतर्गत 10 हजार से 25 हजार रुपये तक के ऋण का सफलतापूर्वक भुगतान कर चुके हितग्राहियों को तीसरे चरण में 50 हजार रुपये तक की ऋण सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

इस अवसर पर हितग्राही ओमप्रकाश एवं पंकज कुमार को निःशुल्क स्वनिधि क्रेडिट कार्ड प्रदान किए गए। दोनों हितग्राहियों ने बताया कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के माध्यम से उन्हें स्वयं का रोजगार स्थापित करने में सहायता मिली है तथा अब क्रेडिट कार्ड सुविधा मिलने से उनके व्यवसाय को और मजबूती मिलेगी।

नपाध्यक्ष चोपड़ा ने बताया कि दीनदयाल रसोई योजना परिसर में आने वाले हितग्राहियों एवं स्टाफ को गर्मी से राहत दिलाने के लिए पर्यावरण अनुकूल टाट-पट्टी एवं पानी के फव्वारों की व्यवस्था की गई है। इससे परिसर का तापमान नियंत्रित रहता है और यहां भोजन करने आने वाले लोगों को आरामदायक वातावरण उपलब्ध हो रहा है।

निरीक्षण के दौरान रसोई संचालक प्रवीण अरोंदकर, मनीष कालानी, सिटी मिशन मैनेजर प्रवीण आर्य, सामुदायिक संगठक मनीष मकवाना तथा पथ विक्रेता उपस्थित रहे।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE