BREAKING NEWS
KHABAR : जावद में लगातार तीसरे वर्ष 14 हजार.. <<     NEWS : विश्व ओजोन दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता एवं.. <<     NEWS : जय चित्तौड़ किसान उत्पादक संगठन की वार्षिक.. <<     NEWS : सुभाष चौक पर मनाया गया ड्राइवर सम्मान.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     BIG NEWS : 2 अक्टूबर से 23 हजार रोजगार सहायकों की.. <<     BIG NEWS : मालवा के मंदसौर में तेज बारिश के बाद बदला.. <<     KHABAR : छतरपुर के बकस्वाहा तहसील में लोकायुक्त.. <<     KHABAR : खड़े हनुमान को लेकर अब तक का सबसे बड़ा.. <<     KHABAR : छात्रावास की सुविधा से हरीश की पढ़ाई को.. <<     KHABAR : नवम राष्ट्रीय पोषण माह के तहत जिले में.. <<     KHABAR : छात्रों की गूंज को लेकर सेंधवा में बैठक, 19.. <<     KHABAR : खरगोन में किसानों का बड़ा शक्ति प्रदर्शन,.. <<     KHABAR : श्री साईं बाबा का 188वां अवतरण दिवस 27 सितंबर.. <<     BIG NEWS : अवैध नशे की खेप लेकर बाइक से निकला था.. <<     KHABAR : सेवा संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को 50.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 1:40 pm
BIG NEWS : 4 साल से पुलिस को चकमा दे रहा था इनामी तस्कर, जब खाकी को मुखबिर ने दी पुख्ता सूचना तो एक्शन में आए अधिकारी, सामाजिक कार्यक्रम में पहुंचते ही दबौचा, अब सलाखों के पीछे रहेगा मदनलाल, पढ़े रेखा खाबिया की खबर

Share On:-

चित्तौड़गढ़। ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 के तहत जिला विशेष टीम (डीएसटी) ने एनडीपीएस एक्ट के एक प्रकरण में वर्ष 2022 से फरार चल रहे नागौर पुलिस के 3 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महानिरीक्षक पुलिस, उदयपुर रेंज, उदयपुर गौरव श्रीवास्तव द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन सुदर्शन चक्र-2 अभियान के तहत अधिक से अधिक इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम में कांस्टेबल अरविंद, जगदीश, अशोक, कृष्णकांत, वीरेंद्र, देवेंद्र एवं सुरेश शामिल थे। कार्रवाई के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि थाना थांवला, जिला नागौर में वर्ष 2022 में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में 3 हजार का इनामी आरोपी मदनलाल पुत्र जगन्नाथ जाट निवासी कचनारिया, थाना गंगरार, एक सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गंगरार आने वाला है।

सूचना को गंभीरता से लेते हुए एएसआई सूरज कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल गंगरार पहुंचे। वहां बताए गए हुलिए के आधार पर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कर पूछताछ की गई। उसने अपना नाम मदनलाल पुत्र जगन्नाथ जाट निवासी कचनारिया, थाना गंगरार बताया।

पुष्टि होने पर आरोपी को नियमानुसार डिटेन कर थाना थांवला, जिला नागौर पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी वर्ष 2022 से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर नागौर पुलिस द्वारा 3 हजार का इनाम घोषित किया गया था। आरोपी को आगे की कार्रवाई हेतु नागौर पुलिस के सुपुर्द किया जा रहा है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE