BREAKING NEWS
KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<     शाजापुर जिले के अकोदिया में 1 करोड़ की चोरी का.. <<     शहडोल में पेट्रोल संकट गहराया, कई पंप शटडाउन;.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 14, 2026, 3:12 pm
BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन में आए एसपी तो तस्करों और बदमाशों में मचा हड़कंप, एक रात में 120 वारंटी दबोचे, 80 किलो अवैध मादक पदार्थ जब्त, सट्टेबाज भी आए खाकी के शिकंजे में, पढ़े खबर

Share On:-

नीमच। पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमलता अग्रवाल के मार्गदर्शन में 13-14 जून 2026 की दरमियानी रात जिलेभर में विशेष कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान फरार आरोपियों की धरपकड़, वारंट तामीली, वाहन चेकिंग, होटल-ढाबों की जांच तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध व्यापक कार्रवाई की गई।

अभियान में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों, चौकी प्रभारियों एवं पुलिस बल ने भाग लिया। इस दौरान लंबे समय से फरार आरोपियों, आदतन अपराधियों, गुंडा-बदमाशों तथा महिला संबंधी अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों की सघन जांच की गई।

120 वारंट तामील, फरार आरोपी गिरफ्तार-
कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 120 वारंट तामील किए गए, जिनमें 38 स्थायी वारंट एवं 82 गिरफ्तारी वारंट शामिल हैं। इनमें मादक पदार्थ तस्करी, शरीर संबंधी अपराध तथा संपत्ति संबंधी अपराधों के आरोपी शामिल रहे।

200 से अधिक वाहनों की जांच- 
जिले के 12 चिन्हित स्थानों पर संयुक्त वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 200 से अधिक वाहनों की जांच कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 116 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई तथा 57,600 रुपये का समन शुल्क वसूला गया। शराब पीकर वाहन चलाने वालों के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई।

80 किलो डोडाचूरा सहित कार जब्त- 
नशामुक्त भारत अभियान के तहत थाना रतनगढ़ पुलिस ने एक मारुति स्विफ्ट डिजायर कार (आरजे-14-सीटी-9973) की जांच के दौरान 80 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचूरा बरामद कर जब्त किया। मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

आबकारी एवं सट्टा एक्ट में कार्रवाई- 
अभियान के दौरान आबकारी अधिनियम के तहत 17 प्रकरण दर्ज कर 75 लीटर अवैध देशी एवं कच्ची शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 9,200 रुपये है। वहीं सट्टा एक्ट के तहत तीन प्रकरण दर्ज कर 5,320 रुपये की नकदी बरामद की गई।

होटल, लॉज और ढाबों की जांच-
अवैध एवं असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के 83 होटल, लॉज एवं ढाबों की जांच की गई। संचालकों को संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए गए।

निगरानी बदमाशों की चेकिंग- 
पुलिस ने 140 निगरानीशुदा बदमाशों एवं दो जिला बदर अपराधियों की औचक जांच कर उनकी गतिविधियों, निवास एवं आजीविका संबंधी जानकारी एकत्रित की। साथ ही 76 व्यक्तियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई।

संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण- 
गश्त के दौरान पुलिस टीमों ने धार्मिक स्थलों, बैंक, एटीएम एवं अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। पुलिस अधीक्षक  राजेश व्यास ने कहा कि जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अपराधियों एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE