BREAKING NEWS
NEWS : मौत के कुएं में फंसा राष्ट्रीय पक्षी, 60 फीट.. <<     BIG NEWS : ऑपरेशन त्रिनेत्र का बड़ा धमाका, चित्तौड़गढ़.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नशे के सौदागरों में मचा हड़कंप, ऑपरेशन.. <<     KHABAR : सूखे कुएं में लौटी जिंदगी, ग्रामीणों ने.. <<     BIG NEWS : दिनदहाड़े घर से लाखों के जेवरात चोरी का.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला,.. <<     BIG REPORT : भादवामाता में 4 करोड़ रुपये से अधिक के.. <<     KHABAR : विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG REPORT : मोखमपुरा बना नीमच जिले का पहला 24 घंटे.. <<     REPORT : एक क्लिक में जुड़ें, बनें गिनीज वर्ल्ड.. <<     KHABAR : धर्मेंद्र प्रधान के विरोध से पहले युकां.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 16वें वित्त आयोग की कार्ययोजना पर होगा.. <<     KHABAR : ग्रामीण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर,.. <<     KHABAR : चारधाम दर्शन कर लौटे श्रद्धालु,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच में गरमाया जयपुर में निर्माणाधीन.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2026, 7:36 pm
BIG REPORT : भादवामाता में 4 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्य प्रस्तावित, कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने किया निरीक्षण, निर्माण कार्यों में तेजी और स्वच्छता व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के सुप्रसिद्ध धार्मिक आस्था केंद्र महामाया मां भादवामाता में श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार एवं विकास के लिए चार करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न निर्माण कार्य प्रस्तावित किए गए हैं। शनिवार को कलेक्टर हिमांशु चंद्रा ने भादवामाता पहुंचकर निर्माणाधीन एवं प्रस्तावित कार्यों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंदिर परिसर एवं श्रद्धा भवन क्षेत्र में प्रस्तावित विकास कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने मंदिर परिसर एवं आस्था भवन के रिक्त स्थानों पर लगभग 91 लाख रुपये की लागत से लैंडस्केपिंग कार्य कराने, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 2.20 करोड़ रुपये की लागत से व्यावसायिक दुकानों का निर्माण कराने तथा मंदिर परिसर में सीसीटीवी कैमरे एवं डिस्प्ले स्क्रीन लगाने के प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश दिए।

इसके अलावा बस स्टैंड से मंदिर के मुख्य द्वार तक लगभग 500 मीटर क्षेत्र में 31 लाख रुपये की लागत से विद्युतीकरण कार्य तथा 27 लाख रुपये की लागत से महिला सुविधा गृह एवं स्नानागार निर्माण का प्रस्ताव भी तैयार किया जा रहा है। कलेक्टर ने स्वीकृति की प्रक्रिया के साथ इन कार्यों को शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पाथ-वे एवं नाला निर्माण कार्यों का भी जायजा लिया तथा कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए। नाला निर्माण के साथ उसे कवर करने की व्यवस्था करने को भी कहा गया।

कलेक्टर ने श्रद्धा भवन के समीप स्थित सुविधा गृह में पानी की टंकी स्थापित कर उसे तत्काल उपयोग में लाने के निर्देश दिए। वहीं स्कूल भवन के पीछे बने सुविधा गृह में जल निकासी के लिए नाली निर्माण तथा सुलभ शौचालय की आवश्यक मरम्मत कराने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए।

उन्होंने पाटीदार धर्मशाला के पास स्थित अनुपयोगी सार्वजनिक शौचालय की मरम्मत कार्य तत्काल प्रारंभ करने के निर्देश ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग को दिए। साथ ही ग्राम पंचायत सचिव को मंदिर परिसर, विद्यालय परिसर, दुकानों, कॉरिडोर, डोम एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने स्पष्ट कहा कि साफ-सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सफाई व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित सफाई कर्मियों, दरोगा तथा निगरानी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पराग जैन, तहसीलदार मृणालिनी तोमर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं मंदिर संस्थान के कर्मचारी उपस्थित रहे। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE