नीमच। अनुसूचित विकास विभाग व्दाकरा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2021-22 के लिए एनआईसी पोर्टल तथा एमपीटॉस पोर्टल पर महाविद्यालय के ऐसे विद्यार्थी जो वर्ष 2021-22 में पोस्टत मैट्रीक छात्रवृत्ति हेतु ऑनलाईन आवेदन नहीं कर पाये थे, पुनरू आवेदन कर सकेंगे। एनआईसी एवं एमपीटॉस पोर्टल पर इसी सप्तौह आरंभ होकर 30 जून तक चालू रहेगा।
जिला संयोजक ने बताया कि एनआईसी पोर्टल तथा एमपीटॉस पोर्टल इस माह विभाग व्दारा पुनः आरंभ किया जा रहा है। अतः समस्त शासकीय तथा अशासकीय महाविद्यालय में अध्यायनरत अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थी जो वर्ष 2021-22 में पोर्टल बंद होने के कारण या किसी तकनीकी एवं डाक्यूमेंट अधूरे होने से फार्म नहीं भर पाये थे, पुनः ऑनलाईन आवेदन कर सकते है। वंचित विद्यार्थी पोस्ट् मैट्रीक छात्रवृत्ति का लाभ उठा सकते है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।