नीमच। शहर की विद्युत वितरण कंपनी कल 33 केवी नीमच फीडर पर लाइन शिफ्टिंग एवं ग्रीड मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य की वजह से संबंधित क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति प्रभावित होगी।
सहायक यंत्री (शहर) ने बताया कि 25.05.2023 (गुरूवार) को 33 केवी नीमच फीडर पर लाइन शिफ्टिंग एवं ग्रीड मेंटेनेंस का कार्य करेगी। इस कार्य के चलते 33/11 केवी सीआरपीएफ ग्रीड एवं औद्योगिक ग्रीड उप केंद्रों से निकलने वाली 11 केवी फीडर- 1, टाउन-1 फीडर, टाउन- 2 फीडर, टाउन- 3 फीडर, अल्कॉलायड फीडर, झांझरवाड़ा फीडर, संजीवनी फीडर, कलेक्टोरेटफीडर, औद्योगिक फीडर, जेल फीडर, भरभड़िया फीडर का विद्युत प्रदाय बाधित रहेगा। जिससे इन फीडरों पर जुड़े नारकोटिक्स ऑफिस, कलेक्टर निवास, ऑफिसर्स कॉलोनी, बंगला नं. 60,दशहरा मैदान, राजस्व कॉलोनी, दूरदर्शन केंद्र, मूलचंद मार्ग, शिक्षक कॉलोनी, विकास नगर, जवाहर नगर, ग्वालटोली, स्कीम नं. 24, रिसाला मसजिद, सिंधी कॉलोनी, हाट मैदान, वीर पार्क रोड, कमल चौक, फव्वारा चौक, समूचा टैगोर, जैन भवन रोड सहित कई क्षेत्रों सुबह 7 से 10 बजे तक आपूर्ति प्रभावित होगी। आवश्यकतानुसार समय को घटाया व बढ़ाया भी जा सकता है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।