BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 24, 2023, 8:15 pm
REPORT : रोजगार दिवस कार्यक्रम में 120 हितग्राहियों को 01 करोड़ 62 लाख से अधिक का ऋण वितरण, जिला पंचायत सीईओ ने कहा- नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनें युवा, पढ़े खबर 

Share On:-

आगर मालवा। युवा स्व-रोजगार योजनाओ से जुड़कर नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला बनें, युवाओं को स्वयं का रोजगार स्थापित करने हेतु अनेकों स्व-रोजगार योजना शासन द्वारा संचालित हैं, जिनका लाभ लेकर जिले के युवा स्वयं आत्मनिर्भकर होकर दूसरों को रोजगार के अवसर दें, यह उद्गार जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने बुधवार को जिला स्तरीय स्व-रोजगार/रोजगार दिवस कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। सीईओ कौर ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं सदस्यों से भी आव्हान् करते हुए कहा कि महिला स्व-रोजगार के क्षेत्र में आगे बढ़े तथा स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर और सशक्त बनें, महिला सशक्त होगी तो सशक्त समाज और राष्ट्र का निर्माण होगा, जिले की महिलाओं ने स्व-सहायता समूहों से जुड़कर अच्छा कार्य किया है, और हुनर सीखें तथा शासन की योजनाओं का लाभ लेकर देश एवं प्रदेश के विकास में सहभागी बनें। कलेक्टर कैलाश वानखेड़े के निर्देशन में जिला पंचायत आगर के सभाकक्ष में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र द्वारा जिला स्तरीय स्व-रोजगार रोजगार दिवस कार्यक्रम आयोजित कर शासन की विभिन्न स्व-रोजगार योजना में 120 हितग्राहियों को 01 करोड़ 62 लाख 03 रुपए का ऋण वितरण किया। रोजगार दिवस के माध्यम से अप्रैल 2023 से अभी तक 2 करोड़ 65 लाख 70 हजार रुपए का ऋण विभिन्न स्व-रोजगार योजनाओं में वितरित किया जा चुका है। जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का सम्बोधन का सीधा प्रसारण दिखाया गया। जिसे उपस्थित युवा उद्यमी, स्व-सहायता महिला समूह की सदस्य, एवं अधिकारियों द्वारा देखा एवं सुना गया।

स्व-सहायता समूह से जुड़कर बदल गई जिन्दगी - रम्भाबाई
जिला स्तरीय रोजगार/स्व-रोजगार दिवस कार्यक्रम जय माता दी स्व सहायता समूह की रंभाबाई ने अपने संघर्ष से सफलता की कहानी बयां की, रम्भाबाई ने कहा कि एक समय जो परिवार आर्थिक तंगी से गुजरता था वह आज स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद सम्मानजनक जीवन व्यतीत कर रहा है। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूह से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होकर परिवार के पालन-पोषण में पति का भरपूर सहयोग दे रही है और महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ रही है। स्व- सहायता समूह के सहयोग से बकरी पालन, किराना दुकान संचालित कर हो रही आमदनी से परिवार का भरण-पोषण अच्छे से हो रहा है, स्व-सहायता समूह से जुड़कर मानों जिन्दगी पूरी तरह बदल गई है, अब परिवार का कोई भी सदस्य किसी के यहां मजदूरी करने नहीं जाता है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ कौर ने स्व-रोजगार योजनाओ में हितग्राहियों को स्वीकृत ऋण पत्रों का वितरण मंच से किया। इस अवसर पर पशुपालन विभाग से डॉ. उमेश जैन, डॉ. जमील खान, जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र से योगेश बोहरे, जिला अन्त्यावसायी विभाग से माणकचंद परमार सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी, स्व-सहायता समूह के सदस्य, सफल एवं भावी उद्यमी एवं हितग्राही उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सांख्यिकीय अधिकारी संजीव पाटील ने किया तथा आभार जिला परियोजना प्रबंधक, मध्यप्रदेश डे-राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन संजय सक्सेना ने माना।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE