खरगोन। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा ने शहर की जीवनदायिनी कुंदा को निर्मल एवं सौंदर्यीकरण करने के लिए जो अभियान छेड़ा है उसके सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे है। करीब एक पखवाड़े से निरंतर चल रहे कुंदा सफाई अभियान से कुंदा का स्वरुप बदलने लगा है। गणेश घाट सहित औरंगपुरा एवं नवग्रह पुल तक का हिस्सा अलग स्वरुप में नजर आने लगा है। कलेक्टर वर्मा ने करीब एक पखवाड़े पहले कुंदा सफाई अभियान की शुरुआत करते हुए इसमें प्रशासनिक विभागों को सहभागिता निभाने के निर्देश दिए थे। इन्हीं निर्देशों का पालन करते हुए रोजाना तीन विभागों के अधिकारी- कर्मचारी स्वैच्छा से नदी तट पहुंचकर यहां जमी गाद, गाजर घास, झाडियां, जलकुंभी सहित पॉलिथिन, नदी में फेंकी गई पूजन सामग्री, कुडा-करकट आदि इकट्ठा कर नदी को साफ- स्वच्छ करने में जुट है। बुधवार को सर्व शिक्षा विभाग अभियान, कृषि उपज मंडी समिति के कर्मचारियों एवं हम्माल तुलावटियों ने अभियान में हिस्सा लेकर करीब 3 घंटे तक श्रमदान किया। इस अभियान में करीब 125 अधिकारी- कर्मचारी शामिल हुए, जिन्होंने 2 टन के करीब कचरा निकाला, जिन्हें नपा अमले ने चार ट्रालियों में भरकर ट्रेचिंग ग्राउंड भेजा।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।