खरगोन। मध्य प्रदेश शासन की जनहितैषी एवं कल्याणकारी योजनाओं में जो हितग्राही लाभ से वंचित रह गए हैं उनके लिए मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 चलाया जा रहा है। कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के निर्देशन में 25 मई को जिले के विभिन्न ब्लॉको की 120 पंचायतों में जनसेवा अभियान के तहत शिविर लगाए जाएंगे। इस अभियान में 15 विभागों की 67 सेवाओं में हितग्राहियों को लाभ दिलाया जाएगा। अभियान का उद्देश्य है कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचे। जैसे संबल योजना, आवास, कर्मकार, कपिलधारा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आयुष्मान, पेंशन, बटवारा, नामांतरण ऐसे कई कार्य, योजनाएं हैं जिनका योजनाओं के लाभ छूट गए हितग्राहियों तक पहुंचाया जाएगा। यहां लगेंगे शिविर मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान 2.0 अंतर्गत गुरूवार को जिले खरगोन जिले की ग्राम पंचायत आसनगांव, गांवसन, सिनखेडा, डालका, घोट्या, इदारतपुर, बड़वाह जनपद की 30 पंचायतों जिनमें कुंडिया, लोंदी, पंढाली खुर्द, रमाणा, झिगडी, दाभड, रावेरखेडी आदि शामिल है। इसी तरह गोगावां जनपद की 8 पंचायतों रेटवां, नागझिरी, बेहरामपुर, बलगांव, महम्मदपुर आदि महेश्वर की 10 पंचायतों बाकानेर, बिल बावडी, माचलपुर, मोहर, मोडना के ग्रामो में शिविर लगेंगे। भगवानपुरा के 15 पंचायतों मोहना, बाड़ीखुर्द, बोरखेडा, मोहनपुरा, झगडी, गुलझिरा के पंचायत मुख्यालय सहित गांवों में शिविर लगेंगे। इसी तरह भीकनगांव 18 पंचायतों के अमनखेडी, बमनाला, बोरगांव, चौंडी, एकतासा, कालधा, खेरदा आदि में शिविर लगेंगे। कसरावद जनपद के 21 ग्राम पंचायतों खलबुजुर्ग, मुकुुंदपुरा, बामखल, भोइंदा, कोंठापुरा, सोनखेड़ी, लोहारी, बोरावां, बेसरकुंड, बिठेर, सरवरदेवला शामिल है। झिरन्या के 11 ग्राम पंचायतो कोठाकुजुर्ग, गुवाडा, कोटबेडा, धुपाबुजुर्ग, पाडल्या, पलोना आदि पंचायतों में शिविर लगेंगे। उक्त जनपदों के पंचायत मुख्यालयों सहित चिन्हित गांवो में शिविर लगाएं जाएंगे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।