BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 11:26 am
KHABAR : छोटी सी छोटी समस्याओं का त्वरित निराकरण करा रहे कलेक्टर, आरओबी पर लगवाई सेफ्टी सीट, गंदगी की समस्या भी कराई हल, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। अवि प्रसाद द्वारा गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं, जिससे इन समस्याओं और शिकायतों का समय से निदान कराकर लोगों को राहत पहुंचाई जा रही है। फ्लाई ओवर ब्रिज में बदलवाई गई सेफ्टी सीट  मिशन चौक फ्लाई ओवर ब्रिज में उखड़े पड़े पोल और उखड़ी पड़ी फाइबर सेफ्टी सीट के कारण हादसे की आशंका के मद्देनजर प्रकाशित समाचार को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा इसमें उचित सुधार कार्य करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण संभाग जबलपुर को दिए थे। निर्देशों के परिपालन में लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण द्वारा कार्यवाही करते हुए आरओबी में उखड़े पड़े पोल के व्यवस्थित करा दिया गया। साथ ही उखड़ी पड़ी फाइबर सेफ्टी सीट ( नॉइस बेरियर) लगाने का कार्य भी पूर्ण कर दिया गया।बंद कराया गया नाली निर्माणग्राम पंचायत उमरिया पान के न्यू बस स्टैंड में नाली निर्माण से दुर्घटना कारित होने की आशंका के मद्देनजर शिकायत सामने आने पर कलेक्टर प्रसाद द्वारा इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ढीमरखेड़ा को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे। जांच दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवम् क्षेत्रीय जनों की आपत्ति सामने आने पर उक्त नाली निर्माण को स्थगित करते हुए खुदवाई गई नाली पुरवा दी गई है।कराई गई सफाईग्राम पंचायत अंतर्वेद (गनियारी) में स्वच्छता संबंधी शिकायत सामने आने पर कलेक्टर प्रसाद द्वारा इसे गंभीरता से लेते हुए सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को पर्याप्त साफ सफाई कराने के निर्देश दिए गए थे। निर्देशों के परिपालन में सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा द्वारा कराई गई जांच में पाया गया कि लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ठेकेदार द्वारा संपूर्ण ग्राम में पाइप लाइन का विस्तार करने के लिए सड़क खोदकर पाइप लाइन डाली जा रही है, जिसके कारण जल निकासी न होने से नालियों की गंदगी सड़क पर आ गई थी। ग्राम पंचायत से स्वीपर के माध्यम से सफाई कराकर सड़कों को सुगम किया गया है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE