BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 11:49 am
KHABAR : प्रतिभागियों ने जिले में प्रवास करने वाले अंतर्राष्ट्रीय पक्षियों के बारे में जुटाई जानकारी, ऑनलाइन क्विज में 19 मई की विजेता बनी कामिनी, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। उत्सव का रूप ले चुकी कटनी को जानें ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता को देश भर से उत्साहजनक प्रतिसाद मिल रहा है। प्रतियोगिता में बच्चों से लेकर बड़े सभी आयु वर्ग के प्रतिभागी बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं और पुरुस्कार भी जीत रहे है। कटनी जिले से लेकर प्रदेश के सभी छोटे बड़े जिलों और दूसरे प्रदेश से बड़ी संख्या में प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर कटनी के स्वर्णिम इतिहास और समृद्धशाली वर्तमान से जुड़ी कई रोचक जानकारियों से भी परिचित हो रहे हैं।कटनी जिले के प्रवासी पक्षियों से अवगत हुए प्रतिभागी19 मई शुक्रवार को आयोजित ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का परिणाम आज मंगलवार की सुबह घोषित किया गया। जिसमें प्रथम स्थान कामिनी पांडेय दुबे कॉलोनी कटनी, द्वितीय स्थान साक्षी जैन खुरसी ग्राम तहसील बहोरीबंद, तृतीय स्थान लक्ष्मी मेहरा तिवरी और चतुर्थ स्थान करण मिश्रा गुलवारा ने हासिल किया। प्रतिभागियों ने कटनी जिले के अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी पक्षियों और इनके कटनी प्रवास से जुड़ी रोचक वजहों को जाना। साथ ही कटनी जिले के वानस्पतिक विविधताओं और जलवायु संबंधी रोचक जानकारियों से भी परिचित हुए। इन्हीं से जुड़े 10 आसान सवालों का जवाब प्रतिभागियों द्वारा दिया गया।जवाब देने मिला 4 दिन का समय शुक्रवार 19 मई की प्रतियोगिता की विशेषता यह रही कि इसमें शामिल होने प्रतिभागियों को 3 अतिरिक्त दिनों का समय मिला। शुक्रवार सुबह 11 बजे से सार्वजनिक अवकाश होने के कारण सोमवार रात 12 बजे तक प्रतिभागी इस प्रतियोगिता में शामिल होकर अपना जवाब दे सके। कटनी जिले के प्रागेतिहासिक काल के चित्रित शैलाश्रय से होंगे रूबरू23 मई मंगलवार की प्रतियोगिता में प्रतिभागी कटनी जिले के प्रागैतिहासिक काल के चित्रित शैलाश्रय के संबंध में जानकारी हासिल कर सकेंगे। उल्लेखनीय है की ये शैलाश्रय कटनी जिले की एक विशेष पहचान हैं और पुरातात्विक महत्व का विषय भी। गौरतलब है कि कलेक्टर कटनी अवि प्रसाद द्वारा कटनी के स्वर्णिम इतिहास को समूचे देश के पटल पर विशेष रूप से उकेरने की दिशा में जिला प्रशासन के माध्यम और रेडक्रॉस सोसायटी कटनी एवम् इनटेक कटनी चौप्टर के सहयोग से इस प्रतियोगिता का ऑनलाइन मोड पर आयोजन 8 मई से निरंतर कराया जा रहा है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE