नीमच। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार चलाये जा रहे स्थाई वारंट तामीली अभियान के अंतर्गत नीमच पुलिस अधीक्षक, जिला नीमच अमित तोलानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सुन्दरसिंह कनेश एवं नपुअ फूलसिंह परस्ते के निर्देशन तथा बघाना थाना प्रभारी के नेतृत्व मे थाना बघाना पर विशेष टीम का गठन किया जाकर स्थाई फरारी वारंटीओं की धरपकड़ हेतु राजस्थान तरफ रवाना किया गया।
दिनांक 24 मई 2023 को थाना भाद्राजून जिला जालौर के स्टाफ के सहयोग से थाना ब बघाना के अपराध क्रमांक 114 ऑब्लिक 2018 धारा 8/15, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में स्थाई वारंटी जगदीश पिता कालूराम लोहार निवासी पावटा थाना आहोर जिला जालौर हाल मुकाम कावराड़ा थाना भाद्राजून जिला जालौर जिसकी गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 5000 रूपए नगद इनाम की उद्घोषणा कर रखी है के निवास पर थाना भाद्राजून व टीम की संयुक्त दबिश देकर उक्त वारंटी को गिरफ्तार किया गया बाद हरीश कुमार पिता लालचंद चंदवानी निवासी बिसलवास कला हाल मुकाम वैशाली नगर अजमेर जिसके पांच स्थाई वारंट है। टीम द्वारा उक्त वारंटी के लिए उसकी वर्तमान सकुनत वैशाली नगर अजमेर पर पर दबिश देकर उक्त वारंटी को गिरफ्तार किया गया। बाद वसीम पिता अहमद खान निवासी हक्काबाद कॉलोनी निंबाहेड़ा का एक स्थाई वारंट होने पर टीम द्वारा उक्त वारंटी के लिए उसकी वर्तमान सकुनत इसका बाद निंबाहेड़ा पर दबिश देकर उक्त वारंटी को गिरफ्तार किया गया। इस प्रकार थाना बघाना की टीम के द्वारा सात स्थाई वारंट में फरार तीन वारंटीओं को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता मिली।
उक्त कार्रवाई में थाना बघाना के सहायक उपनिरीक्षक कैलाश कैलाश सोलंकी प्रधान आरक्षक दिलीप जाट आरक्षक देवीलाल डिगा तथा थाना नोसरा के थाना प्रभारी उप निरीक्षक मनीष सोनी तथा थाना प्रभारी भाद्राजून उपनिरीक्षक प्रताप सिंह जिला जालौर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।