BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 12:41 pm
KHABAR : मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना में रुचि नहीं लेने वाले 43 सहकारिता कर्मियों को नोटिस जारी, समक्ष में उपस्थित होकर देना होगा जवाब, पढ़े खबर 

Share On:-

कटनी। कलेक्टर अवि प्रसाद ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना के क्रियान्वयन में वांछित प्रगति नही ला पाने वाले 43 सहकारिता कर्मियों के कार्यों के प्रति नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए है।  कलेक्टर प्रसाद  ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना की समीक्षा के दौरान विकासखंडवार और समितिवार प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के बाद इस कार्य में रूचि  नहीं ले रहे कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने सहायक आयुक्त सहकारिता राजयशवर्धन कुरील को निर्देशित किया । कलेक्टर प्रसाद के निर्देश के बाद जिन 43 कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। उनमें 3 प्रशासक, 3 सहायक नोडल अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक , 37 समिति प्रबंधक पैक्स शामिल है। जिन प्रशासकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, उनमेे कटनी की प्रशासक बेबी नैना मेहरा, रीठी  एवं ढ़ीमरखेड़ा के प्रशासक एच.एन. प्रजापति और बड़वारा, विजयराघवगढ़ एवं बरही के प्रशासक एस.के. जैन शामिल है। इसी तरह कटनी , रीठी, ढ़ीमरखेड़ा,बड़वारा, विजयराघवगढ़ और बरही के सहायक नोडल अधिकारियों को भी नोटिस दिया गया  है।
इसके अलावा 37 समिति प्रबंधक पैक्स को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इनमे कटनी, रीठी, बड़वारा और विजयराघवगढ़ के 6-6 समिति प्रबंधक तथा ढ़ीमरखेड़ा के आठ और बरही के 5 समिति प्रबंधकों को नोटिस जारी किया गया है।
सभी को समक्ष मे उपस्थित होकर जवाब देने के निर्देश दिए गए है। संतोषप्रद जवाब नही पाए जाने पर अनुशासनात्मक एवं वैधानिक तथा दण्डात्मक कार्यवाही करते हुए गोपनीय चरित्रावली मे मतांकन अंकित करने की चेतावनी दी गई है।
समीक्षा बैठक मे कलेक्टर प्रसाद ने सभी को किसानों से आवेदन प्राप्ति की प्रगति शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश दिए । गौरतलब है,कि राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री कृषक ब्याज माफी योजना शुरु की है। इसके तहत ऐसे सभी किसान जो फसल ऋण की 2 लाख रुपये तक की राशि जमा नही करवा पाने के कारण डिफाल्टर हो गए है। उनका ब्याज सरकार भरेगी। ताकि किसान डिफाल्टर न रहे और शून्य प्रतिशत ब्याज पर फसली ऋण योजना का लाभ हासिल कर सके।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE