BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 12:44 pm
BIG NEWS : जिले की ग्राम पंचायतों में पदस्थ रोजगार सहायकों को अंतिम अवसर, 24 घंटे में यहां दर्ज कराना होगी अपनी उपस्थिति, पढ़े खबर 

Share On:-

सतना। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डॉ. परीक्षित झाडे ने जिले की ग्राम पंचायतों में पदस्थ 16 मार्च 2023 से लगातार अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित चल रहे ग्राम रोजगार सहायकों को अंतिम अवसर देते हुए 24 घंटे के भीतर संबंधित सीईओ जनपद के समक्ष अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की चेतावनी दी है। समय सीमा में अपनी उपस्थिति नहीं देने वाले ग्राम रोजगार सहायकों की संविदा सेवा शर्तों की कंडिका 16 के तहत समाप्त कर दी जाएगी। इसके लिए ग्राम रोजगार सहायक स्वमेव जिम्मेदार होंगे। सीईओ जिला पंचायत डॉ. झाड़े द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि सतना जिले की ग्राम पंचायतों में पदस्थ ग्राम रोजगार सहायक 16 मार्च से अनाधिकृत रूप से लगातार अनुपस्थित हैं। जिससे मनरेगा एवं अन्य योजनाओं के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। प्रदेश के जिले पन्ना, कटनी, दमोह, सीधी, छतरपुर, गुना, सिवनी, अलीराजपुर, राजगढ़, खरगोन, टीकमगढ़, अशोकनगर और भोपाल सहित अन्य जिलों के ग्राम रोजगार सहायक अपने कार्य पर वापस आ चुके हैं। जिला पंचायत की मनरेगा शाखा द्वारा 1 मई को जिले के सभी रोजगार सहायकों को 24 घंटे के भीतर उपस्थित होने के आदेश दिए गए थे। फिर भी कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होना संविदा की शर्तों और कर्मचारी आचरण संहिता का घोर उल्लंघन है। इसलिए कर्तव्य पर उपस्थित नहीं होने वाले ग्राम रोजगार सहायकों के लिए यह अंतिम अवसर है कि 24 घंटे के भीतर अपनी उपस्थिति जनपद के सीईओ के समक्ष देवें। समय सीमा के बाद उपस्थित नहीं होने वाले ग्राम रोजगार सहायकों की सेवाएं समाप्त कर दी जाएगी।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE