BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 1:12 pm
BIG NEWS : एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का परिणाम हुआ घोषित, शिक्षा मंत्री ने जारी किया रीजल्ट, जानिए कौन रहा टॉपर, पढ़े खबर

Share On:-

भोपाल। मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेण्‍डरी एजुकेशन ने आज 10वीं और 12वीं बोर्ड रिजल्‍ट की घोषणा कर दी गई है। जानकारी के अनुसार, रिजल्‍ट की घोषणा दोपहर 12.30 बजे की गई। स्‍टूडेंट्स को अपने रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्‍ट चेक करना होगा। 

शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने आज परिणाम की अधिकृत घोषणा की। जारी परिणाम में 10वीं में 66.47 प्रतिशत लड़किया पास हुई है। वहीं 12वीं में 58.75 प्रतिशत परिणाम रहा।

10 वीं प्रदेश की प्रावीण्य सूची में पहले स्थान पर मृदुल पाल, पिंक फ्लॉवर उमावि नंदा नगर इंदौर ने 500 में से 494 अंक प्राप्त कर पहला स्थान प्राप्त किया। 
वहीं कुम्हारी प्राची गढ़वाल, न्यू पिंक फ्लॉवर उमावि नेहरू इंदौर ने 500 में से 493 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। 
इसके साथ ही कृति प्रभा मिश्रा, गुरूकुल पब्लिक हाई स्कूल सीधी भी 500 में से 493 अंक प्राप्त कर दूसरा बनाया। 
इसके साथ ही स्नेहा लोधी, शासकीय बहुउद्देशीय उत्कृष्ट उमावि नृसिंहपुर ने भी 500 में से 493 अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया। 
वहीं तीसरे स्थान पर अनुभव गुप्ता, सेंट जेवियर मानकुर उमरिया ने 500 में से 492 अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।  

 

12वीं कक्षा में संकाय अनुसार प्रावीण्य सूची-
 
जीव विज्ञान- छतरपुर के विकास द्विवेदी टॉपर। शाजापुर के रितिक पटेल दूसरे और सतना की निकिता अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं।

कृषि समूह- होशंगाबाद के अनुज कुमार ठाकुर ने टॉप किया। मुरैना की श्रद्धा विनोद कुमार दूसरे, तीसरे स्थान पर सतना के सत्यम साहू रहे।

ललित कला और गृह विज्ञान- देवास की कंचन पहले स्थान पर रहीं। खरगोन की योगिता पाटीदार दूसरे, छतरपुर की साधना राजपूत तीसरे नंबर पर रहीं।

वाणिज्य संकाय- खाचरोद की प्रिंसी खेमासारा, खंडवा की रानी जैन, भोपाल के यशवर्धन सिंह मरावी, अनामिका ओझा और मंडला की दिव्यांशी जैन टॉप पर रहे। रीवा की शानवी सिंह राठौड़ दूसरे नंबर पर रहीं। भिंड की आयुषी जैन, इंदौर के आकाश पांडेय और रायसेन की अविष्का सोनी ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

गणित संकाय- होशंगाबाद के नारायण शर्मा पहले स्थान पर रहे। दूसरे स्थान पर श्योपुर के गौरव मौर्य और अशोकनगर के रितिन लोधी रहे। तीसरा स्थान नरसिंहपुर की प्राची पटेल रहीं।

कला संकाय- छिंदवाड़ा की मौली नेमा पहले स्थान पर रहीं। दूसरे स्थान पर भोपाल की सोनाक्षी परमार, समिका वर्मा और तीसरे स्थान पर नरसिंहपुर की आर्या जिरया रही हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE