झाबुआ। कलेक्टर तन्वी हुड्डा द्वारा आए दिन समाचार पत्रों के माध्यम से खाद्यान्न के संबंध में आ रही शिकायतों के संदर्भ में संबंधित विभागों की बैठक आयोजित की गई। आगामी माह में 7 जून को अन्न उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। इस हेतु संबंधित अधिकारियों को अधिकतम खाद्यान्न वितरण करने हेतु निर्देशित किया गया है। अन्न उत्सव से पहले हर टीएल में खाद्यान्न वितरण की समीक्षा की जाएगी। सभी फिल्ड अधिकारियों को अन्न उत्सव के दौरान फिल्ड में रहने के निर्देश दिए गए है। इस दौरान जिला आपूर्ति अधिकारी संजय पाटिल, नागरिक आपूर्ति अधिकारी एवं वेयर हाउस मैनेजर उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।