BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: नीमच में भाजपा की वृहद प्रदर्शनी का.. <<     KHABAR : मंदसौर में शिवना शुद्धिकरण अभियान को.. <<     KHABAR : भारत माता चौराहे पर विकास यात्रा की झलक,.. <<     VIDEO NEWS: SP का बड़ा एक्शन,नीमच पुलिस महकमे में.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में विश्वकर्मा समाज का प्रदेश.. <<     VIDEO NEWS: जमुनिया के पास कुएं से शव बरामद,पुलिस.. <<     VIDEO NEWS: सोना-चांदी के दामों में उतार-चढ़ाव,आम.. <<     VIDEO NEWS: मध्य प्रदेश में प्री-मानसून का कहर, 43.. <<     VIDEO NEWS: लाड़ली बहना योजना की 37वीं किस्त जारी,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     SHOK SAMACHAR : नहीं रहे सोमदेव शर्मा (सेवानिवृत.. <<     KHABAR : विश्वकर्मा समाज के प्रदेश स्तरीय सम्मेलन.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मेजर शैतान सिंह.. <<     BIG NEWS : वीर सपूत का भव्य स्वागत, 32 वर्षों की.. <<     सिरोही जिले के माउंट आबू में मौसम ने बदली.. <<     कुंडा में होगा भव्य श्रीराम कथा महोत्सव,.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले का ग्राम जमुनिया और खेत पर बना.. <<     BIG NEWS : नीमच पुलिस का ऑपरेशन क्लीनअप, जब एक्शन.. <<     KHABAR : जनकल्याण शिविर बना राहत का केंद्र, सरकारी.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 25, 2023, 1:15 pm
BIG NEWS : इंदौर का डियाब्लो बार और काली अंधेरी रात, जब हुई अवैध गतिविधि तो एक्शन में आया विभाग, फिर जैसे ही दिया इस कार्रवाई को अंजाम तो उड़ गए होश, पढ़े खबर 

Share On:-

इन्दौर। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी डॉ. इलैयाराजा टी द्वारा दिए गए आदेश और सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे के निर्देशन में इंदौर जिले में आबकारी विभाग द्वारा बारों पर पाई जाने वाली अनियमितताओं की सघन जॉंच की जा रही है। इसी क्रम में आबकारी विभाग को प्राप्त सूचना के आधार पर गत 15 मई को मेसर्स ए.बी.एस. फूड्स, (विडोरा/डियाब्लो बार) पलासिया इंदौर पर जांच हेतु दल भेजे गए। दल में सहायक जिला आबकारी अधिकारी राजीव प्रसाद द्विवेदी, आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी राजीव मुदगल एवं आबकारी उपनिरीक्षक राकेश मंडलोई शामिल थे। दल के द्वारा निरीक्षण करने पर विडोरा/डियाब्लो बार बंद होने के निर्धारित समय रात्रि 12 बजे पश्चात देर रात्रि तक संचालन होना पाया गया। जिस पर संबंधित वृत प्रभारी द्वारा विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। सहायक आबकारी आयुक्त मनीष खरे द्वारा उक्त  प्रकरण कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी को प्रस्तुत किया गया। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी ने इस कृत्य को गंभीर अनियमितता की श्रेणी में आने से तथा दूसरी बार ये अनियमितता पाए जाने से उक्त बार के लाइसेंस को 15 दिवस के लिये यथा 07 जून 2023 तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस अवधि में बार को बंद कर मदिरा विक्रय को प्रतिबंधित किया जाना आदेशित किया गया है। उक्त बार को आबकारी की टीम द्वारा सीलबन्द कर दिया गया है। उल्लेखनीय है कि उक्त बार पर इसी प्रकार की अनियमितता पहले भी पाए जाने पर इसका लाइसेंस 07 दिवस के लिए निलंबित कर सीलबंद किया गया था।

बताया गया कि आबकारी विभाग द्वारा लगातार विजय नगर, पलासिया एवं बायपास पर स्थित बारों का निरीक्षण जारी रहेगा एवं बारों में पायी गयी शिकायतों पर विधिवत कार्यवाही जारी रहेगी। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी के आदेश पर आबकारी विभाग द्वारा विभिन्न  बारों में सघन निरीक्षण हेतु विशेष दल का गठन किया गया है, जो सतत रूप से बारों पर निगरानी रखे हुए है।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE