BREAKING NEWS
BIG NEWS : सफाई व्यवस्था को लेकर सख्त हुईं सीएमओ,.. <<     KHABAR : स्विमफ्लाय स्पोर्ट्स क्लब की एक और पहल,.. <<     इंदौर में राजपूत समाज का दशहरा-दीपावली मिलन.. <<     KHABAR : दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट को बम से उड़ाने की.. <<     खरगोन में कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की.. <<     KHABAR : उज्जैन में 50 बच्चों से शुरू हुई पहल अब 2.. <<     KHABAR : उज्जैन में अफ्रीकन बोमा पद्धति से.. <<     खातेगांव TI की शहादत का होगा हिसाब! 5 जिलों में.. <<     TI दिलीप पुरी की मौत के बाद एक्शन में सरकार!.. <<     KHABAR : राधादेवी रामचंद्र मंगल कॉलेज के फार्मेसी.. <<     KHABAR : कपास की फसल के बीच हो रही थी गांजे की खेती,.. <<     KHABAR : नीमच में निःशुल्क इज्तिमाई निकाह सम्मेलन.. <<     HEADLINES: नीमच-मंदसौर की 6 बड़ी खबरें: मंडियों में.. <<     NEWS : पंचायत चुनाव 2026- अंतिम प्रशिक्षण के बाद.. <<     BIG NEWS : उंखलिया की खामोश रात में हुआ खौफनाक कत्ल,.. <<     KHABAR : जबलपुर में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ,.. <<     राजा की मुड़ैरी हमले का मामला: आरोपियों की.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
May 29, 2023, 5:04 pm
REPORT : साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक संपन्न, कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए समय पर राशन वितरण दुकानें खुलवाने के निर्देश, पढ़े खबर 

Share On:-

मंदसौर। कलेक्टर दिलीप कुमार यादव की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागृह में आयोजित की गई। बैठक के दौरान उन्होंने जिला आपूर्ति विभाग को निर्देश देते हुए कहा कि पूरे जिले में राशन वितरण की दुकानें प्रतिदिन खोली जाए। कोई भी दुकान बंद नहीं रहनी चाहिए। अगर कोई दुकान नहीं खोलता है, तो उसके विरुद्ध कार्यवाही करें तथा उस व्यक्ति को हटाकर उस दुकान के संचालन का कार्य किसी अन्य व्यक्ति या समूह को प्रदान करें। सभी सीईओ प्रत्येक ग्राम में खेल मैदान के लिए सर्वे का कार्य 1 सप्ताह में पूर्ण करें। संबंधित तहसीलदार खेल मैदान के लिए भूमि स्कूल या आंगनबाड़ी के पास प्रदान करें। सभी सीईओ इस बात का भी ध्यान रखें कि गांव में स्कूल, आंगनवाड़ी, अस्पताल, पंचायत तक जाने के लिए एप्रोच रोड हो। अगर कहीं पर एप्रोच रोड नहीं है तो वहां पर अप्रोच रोड बनाए।
मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना अंतर्गत आईटीआई प्राचार्य अन्य विभागों के साथ समन्वय करके आगामी कार्य करें। जिले से अधिक से अधिक युवाओं को इस योजना का लाभ प्रदान करें। साथ ही निर्माण विभाग से जुड़े कांट्रेक्टर को भी निर्माण विभाग निर्देशित करें, कि वे अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार दें। मुख्यमंत्री सीखो कमा योजना अंतर्गत 7 जून से प्रतिष्ठानों के पंजीयन प्रारंभ होंगे तथा 15 जून से युवाओं के पंजीयन का कार्य शुरू होगा। इसके लिए सभी विभाग आवश्यक तैयारी करें। बैठक के दौरान अपर कलेक्टर आरपी वर्मा सहित सभी जिला अधिकारी मौजूद थे। 
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE