BREAKING NEWS
उत्कृष्ट मार्गदर्शन पर खरगोन की हर्षाली.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : हाईवे से उड़ी बाइक, 24 घंटे में चोर पुलिस के.. <<     नीमच जिले के रामपुरा में मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     शाजापुर में मोहर्रम को लेकर पुलिस.. <<     गुना में मछली पकड़ने के विवाद में खूनी.. <<     BIG NEWS : एमपी में 30 जिलों के 283 केंद्रों पर होगी.. <<     VIDEO NEWS: वर्षों से बकाया एरियर के लिए गुहार,.. <<     KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर.. <<     VIDEO NEWS: खेती की जीवनरेखा टूटी, किसान ने मांगा.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप,.. <<     KHABAR : कसरावद में मोहर्रम पर्व को लेकर शांति.. <<     दतिया में कांग्रेस का बड़ा हमला,चुनाव.. <<     KHABAR : सीमांकन की तारीख पर तारीख,.. <<     माँ जानकी प्रकटोत्सव को शासकीय मान्यता की.. <<     KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के.. <<     KHABAR : ठिबगांव बैंक गबन मामले में फरार महिला.. <<     NEWS : सोमवती अमावस्या पर दादा भैरवनाथ धाम में.. <<     VIDEO NEWS: 7 महीने से भटक रहा किसान, फिर भी नहीं मिला.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 13, 2023, 5:08 pm
REPORT : विधायक मारू ने किया कुकड़ेश्‍वर में 1.24 करोड के नवीन टप्‍पा कार्यालय भवन का भूमिपूजन, शिलान्यास पट्टिका का अनावरण भी हुआ, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। मनासा क्षेत्र के विधायक अनिरूद्ध मारू एवं कलेक्‍टर दिनेश जैन ने मंगलवार को मनासा विकासखण्‍ड के कुकडेश्‍वर में 1.24 करोड की लागत से बनने वाले नवीन टप्‍पा कार्यालय भवन का भूमिपूजन कर शिलान्‍यास पट्टिका का अनावरण किया। इस मौके पर नगर परिषद अध्‍यक्ष उर्मिला पटवा, मदन रावत, नरेंद्र मालवीय, कैलाश घाटी, कैलाश राठौरसहित अन्‍य जनप्रतिनिधि, पार्षदगण एवं एसडीएम पवन बारिया, तहसीलदार श्रद्धा तिवारी, डॉ.गरिमा चौधरी एवं अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थि‍त थे।

इस अवसर पर विधायक अनिरूद्ध मारू ने कहा कि पूरी तहसील क्षेत्र में निरंतर विकास के कार्य करवाए जा रहे है। सरकार जनअपेक्षाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। मनासा क्षेत्र में करोडो के विभिन्‍न विकास एवं निर्माण कार्य हो रहे है। क्षेत्र में 200 सुदूर सडकों का निर्माण कार्य करवाएं जा रहे।उन्‍होने कहा कि कालिया खो, पगाराएवं सेमली डेम का निर्माण कार्य भी शीघ्र प्रारंभ होगा। कुकडेश्‍वर में नवीन स्‍टेडियम निर्माण का कार्य भी प्रस्‍तावित है। मनासा बायपास का निर्माण कार्य भी शीघ्र शुरू होगा। विधायक ने कहा कि कुकडेश्‍वर को टप्‍पा कार्यालय से तहसील कार्यालय में उन्‍नयन का प्रयास भी किया जा रहा है।

कलेक्‍टर दिनेश जैन ने कहा, कि टप्‍पा कार्यालय भवन बनने से क्षेत्र के किसानों को सुविधा मिलेगी। प्रयास रहेगा, कि कुकडेश्‍वर टप्‍पा क्षेत्र ही नहीं बल्कि सम्‍पूर्ण मनासा तहसील क्षेत्र आदर्श तहसील क्षेत्र बने और क्षेत्र के लोगो के काम बिना किसी परेशानी के तत्‍परतापूर्वक हो सके।

एसडीएम पवन बारिया ने टप्‍पा कार्यालय भवन निर्माण की रूपरेखा प्रस्‍तुत की। कार्यक्रम को नप अध्‍यक्ष उर्मिला पटवा एवं मदन रावत ने भी सम्‍बोधित किया।

प्रांरभ में विधायक एवं कलेक्‍टर ने पूजा अर्चना कर तथा गेती चलाकर टप्‍पा कार्यालय भवन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया और निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। तदपश्‍चात मॉ सरस्‍वती के चित्र पर माल्‍यार्पण एवं कन्‍याओं का पूजन किया गया। पार्षदगणों व गणमान्‍य नागरिको ने अतिथियों का स्‍वागत किया। इस मौके पर जनप्रतिनिधि, गणमान्‍य नागरिक एवं बडी संख्‍या में क्षेत्र के ग्रामीणजन उपस्थित थे।
--
वॉइस ऑफ़ एमपी की मुहीम- बेज़ुबान पक्षियों के लिए दान करें सकोरे या फिर अपने मकान की छत पर रखे सकोरे, भीषण गर्मी में सुने इनकी फ़रियाद।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE