BREAKING NEWS
VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 1:02 pm
KHABAR : 4000 फीट सिंचाई पाइप लाइन तोड़ने का आरोप, किसानों ने कलेक्टर से लगाई गुहार, जेसीबी से खुदाई के दौरान पाइप लाइन क्षतिग्रस्त करने का आरोप, नुकसान की भरपाई की उठाई मांग, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। जिले के ग्राम झालरी निवासी किसान लखमीचंद रतनलाल एवं क्षेत्र के अन्य किसानों ने कलेक्टर नीमच के नाम ज्ञापन सौंपकर सिंचाई पाइप लाइन क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में कार्रवाई की मांग की है।

किसान द्वारा दिए गए ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि ग्राम आक्या स्थित उसके खेत तक ठिकरिया बांध से सिंचाई के लिए लगभग 4000 फीट लंबी डबल पाइप लाइन बिछाई गई थी। आरोप है कि 8 जून की रात्रि कुछ लोगों द्वारा जेसीबी मशीन से की गई खुदाई के दौरान पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया, जिससे पूरी सिंचाई व्यवस्था प्रभावित हो गई और किसान को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा।

शिकायत में बताया गया है कि उक्त खुदाई कार्य के संबंध में पूर्व में भी प्रशासन को अवगत कराया गया था, इसके बावजूद संबंधित लोगों द्वारा कार्य जारी रखा गया। किसान का आरोप है कि पाइप लाइन टूटने से खेतों की सिंचाई व्यवस्था बाधित हो गई है, जिससे कृषि कार्य प्रभावित होने की आशंका है।

पीड़ित किसान ने कुछ नामजद व्यक्तियों पर पाइप लाइन नष्ट करने, विरोध करने पर गाली-गलौज करने तथा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप भी लगाए हैं।

किसान ने कलेक्टर से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने, हुए नुकसान की भरपाई दिलाने तथा भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।

मामला सामने आने के बाद क्षेत्र के किसानों में भी चिंता व्याप्त है। उनका कहना है कि सिंचाई संसाधनों को नुकसान पहुंचने से कृषि उत्पादन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। किसानों ने प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई कर समस्या का समाधान करने की अपेक्षा जताई है।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE