खरगोन। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की ठिबगांव शाखा से 41 लाख 58 हजार 95 रुपये के गबन के मामले में फरार चल रही महिला कैशियर ऋतु गोयल को जैतापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 25 मई को बैंक से फरार हुई थी। बैंक की पांच दिन की जांच में गबन की पुष्टि होने पर 29 मई को एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
पुलिस के अनुसार आरोपी मुंबई स्थित ससुराल और बाद में दिल्ली में छिपी रही। उसकी तलाश में पुलिस टीम ने लगातार दबिश दी और दिल्ली के रोहिणी क्षेत्र में कई दिनों तक गुप्त रूप से जानकारी जुटाई। पुलिस कार्रवाई के दबाव में आरोपी अंततः खरगोन पहुंचकर गिरफ्तार हो गई।