BREAKING NEWS
VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 12:40 pm
KHABAR : प्रोजेक्ट कार्य में कम अंक देने पर भड़के छात्र, एबीवीपी ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, विद्यालय प्रशासन द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया में किया गया भेदभाव, पढे़ कुलदीप गुप्ता की खबर 

Share On:-

शिवपुरी। जिले के खनियाधाना तहसील के प्रोजेक्ट कार्य में छात्रों को अपेक्षा से कम अंक दिए जाने के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच एवं पुनर्मूल्यांकन की मांग की है। परिषद ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रशासन द्वारा मूल्यांकन प्रक्रिया में भेदभाव किया गया है, जिससे बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रभावित हुए हैं।


ज्ञापन में एबीवीपी ने बताया कि हाल ही में घोषित परीक्षा परिणाम में प्रोजेक्ट कार्य के अंतर्गत कई छात्रों को अत्यंत कम अंक दिए गए हैं,जबकि छात्रों ने निर्धारित मानकों के अनुसार समय पर प्रोजेक्ट जमा किए थे। इसके बावजूद कम अंक मिलने से छात्रों के परिणाम और मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा है। परिषद ने आरोप लगाया कि विद्यालय के कुछ शिक्षकों ने अपने परिचित या पसंदीदा छात्रों को प्रायोगिक एवं प्रोजेक्ट परीक्षाओं में पूर्ण अंक प्रदान किए, जबकि अन्य छात्रों को बिना उचित कारण कम अंक दिए गए। इसे छात्रों के साथ अन्याय और भेदभावपूर्ण रवैया बताया गया है।


एबीवीपी ने प्रशासन से मांग की है कि सभी छात्रों के प्रोजेक्ट कार्य का पुनर्मूल्यांकन कराया जाए, मूल्यांकन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया जाए ताकि छात्रों के साथ अन्याय हुआ है उन्हें उचित अंक प्रदान किए जाएं। परिषद ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई तो छात्रों के हित में आंदोलन किया जाएगा।


ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि मूल्यांकन से उत्पन्न मानसिक दवाव के कारण कोई छात्र गलत कदम उठाता है तो उसकी जिम्मेदारी विद्यालय प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों की होगी। परिषद ने प्राचार्य एवं संबंधित शिक्षकों की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की है। एबीवीपी पदाधिकारियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए छात्रों के भविष्य को ध्यान में रखकर शीघ्र न्यायोचित कार्यवाही करने की मांग की है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE