BREAKING NEWS
VIDEO UPDATE: किसानों के लिए बड़ा फैसला! दिन में 10 घंटे.. <<     KHABAR : क्षत्रिय नामदेव समाज के जिलाध्यक्ष बने.. <<     RJ. में 4 जिलों में बारिश का अलर्ट, क्या शुरू हुई.. <<     WEATHER UPDATE : मौसम ने ली करवट! मालवा में बारिश और आंधी.. <<     KHABAR : वीर तेजाजी की जन्मजयंती पर निकली भव्य.. <<     BIG NEWS : कैलाश विजयवर्गीय का फिर महिलाओं पर.. <<     BIG VIDEO UPDATE : PM मोदी की Mimicry बनी विवाद की वजह! BJP का.. <<     KHABAR : बंजारे समाज की भव्य यात्रा का करणी सेना ने.. <<     KHABAR : मैदानी पत्रकारों के हितों को लेकर जिला.. <<     KHABAR : गणेश पांडाल में बड़े पर्दे पर हुआ ‘हनुमान.. <<     BIG NEWS : मंदसौर जिले में भयानक सड़क हादसा, मंदिर से.. <<     BIG NEWS : मां बगलामुखी मंदिर का नया नियम, रात 8 बजे.. <<     NEWS : मासखमण की तपस्वी वीर माता सरोज सुराणा का.. <<     BIG NEWS : सब्सिडी जारी करने 60 हजार घूस मांगने वाला.. <<     NEWS : मेड़ी का अमराणा में 70वीं जिला स्तरीय फुटबॉल.. <<     NEWS : ग्राम शिरडी में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत.. <<     NEWS : गणेश उत्सव को लेकर एसपी ने शहर में किया.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 1:19 pm
KHABAR : नीमच में पेंशनरों ने उठाई लंबित एरियर भुगतान की मांग, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम सौंपा ज्ञापन, न्यायालय के निर्णय के बावजूद नहीं मिला 32 एवं 27 माह का एरियर, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। संयुक्त विभाग पेंशनर संघ ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन प्रेषित कर छठवें एवं सातवें वेतनमान के तहत लंबित एरियर राशि का शीघ्र भुगतान कराने की मांग की है।

संघ द्वारा कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से भेजे गए ज्ञापन में बताया गया कि छठवें वेतनमान के 32 माह तथा सातवें वेतनमान के 27 माह के एरियर का भुगतान अब तक नहीं किया गया है, जिससे प्रदेश के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं कर्मचारी लंबे समय से प्रभावित हो रहे हैं।

संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष बालचंद वर्मा एवं राष्ट्रीय महासचिव जगमोहन श्रीवास्तव ने बताया कि संबंधित प्रकरण में बिलासपुर खंडपीठ द्वारा रिट याचिका पर सेवानिवृत्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों के पक्ष में निर्णय दिया जा चुका है। इसके बावजूद लंबित एरियर राशि का भुगतान नहीं हो पाया है।

पेंशनर संघ ने मुख्यमंत्री से न्यायालय के आदेशों के अनुरूप शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि सेवानिवृत्त कर्मचारी लंबे समय से अपने वैधानिक अधिकारों की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

ज्ञापन की प्रतिलिपि वित्त विभाग के अपर मुख्य सचिव को भी भेजी गई है, ताकि मामले में आवश्यक कार्रवाई कर लंबित भुगतान की प्रक्रिया को शीघ्र पूरा कराया जा सके।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE