उज्जैन। ग्राम बेलरी के किसान सीमांकन के लिए लगातार राजस्व कार्यालयों के चक्कर लगाने को मजबूर हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमांकन की तारीख तय होने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं।
ग्रामीणों के अनुसार गिरदावार अनिल शर्मा द्वारा 16 तारीख को सीमांकन की बात कही गई थी, लेकिन निर्धारित दिन पर वे मौके पर नहीं पहुंचे और मोबाइल बंद मिलने से किसान परेशान होते रहे।
विवादित मामले में भी समय पर कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी है। किसान प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द निष्पक्ष सीमांकन करवाकर समस्या का समाधान किया जाए।