बड़वानी। अंतर्राष्ट्रीय नशा निवारण दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को शासकीय हाईस्कूल बड़वानी में संगोष्ठी आयोजित कर छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया । साथ ही स्वयं एवं परिजनों को नशे से दूर रहने संबंधी शपथ दिलवाई गई । इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य संतोष मिश्रा, मीडिया प्रभारी सुनीता खान सहित समस्त स्टाफ की सहभागिता रही ।