BREAKING NEWS
NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<     NEWS : चित्तौड़गढ़ में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप.. <<     BIG NEWS : अपराध की तैयारी या शौक? मंदसौर में मुखबिर.. <<     VIDEO NEWS: महाराणा प्रताप जयंती पर नीमच में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : मालवा के नीमच से उठी गोहत्या पर कठोर कानून.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे जयघोष, नीमच.. <<     NEWS : गुरबाणी, गुरमुखी और संस्कारों की शिक्षा.. <<     BIG NEWS : देश में बजा नीमच का डंका, अरबाज खान बने.. <<     VIDEO NEWS: नीमच के अरबाज ने जीता मिस्टर इंडिया ताज,.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में जमीन के लिए खून-खराबा, तीन फीट.. <<     VIDEO NEWS: नीमच में दर्दनाक हादसा, पिकअप की टक्कर से.. <<     सनावद के जिरावट में प्रेम प्रसंग से उपजा.. <<     KHABAR : महावीर पथ की नाली बनी नाला, गंदे पानी में.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के.. <<     मनासा में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, चुनाव.. <<     उज्जैन के तराना में विश्व हिन्दू परिषद का तीन.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले में भयानक सड़क हादसा, अपने.. <<     शिवपुरी में राजस्व विभाग का बड़ा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 11:32 am
KHABAR : प्रेम संबंध विवाद में मारपीट, इलाज के दौरान युवक की मौत; परिजनों ने शव रखकर थाने का किया घेराव, पढे़ निलेश मालाकार की खबर

Share On:-

सनावद। थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जिरावट का है जहां कुछ दिन पूर्व प्रेम संबंधों के चलते एक ही समाज के बालिग युवक युवती की आपसी सहमति से घर से भाग जाने का विवाद अब गहराता ही जा रहा है जिसमें राधेश्याम पिता ठाकुर मोहरे ग्राम जिरावट नामक व्यक्ति को शक के आधार पर लड़की के परिजनों के द्वारा मारपीट की गई जिसमें उक्त व्यक्ति को गंभीर अवस्था में सनावद के निजी अस्पताल  में लाया गया था जिससे प्राथमिक उपचार मिलने के बाद गंभीर हालत में तुरंत इलाज के लिए अन्य अस्पताल के लिये रेफर किया गया था जिसकी इंदौर में उपचार के दौरान आज मौत हो गई। 


उसी को लेकर समाजजन और परिजनों के द्वारा थाने  पर मृतक के शव को लेकर घेराव किया। वहीं थाना प्रभारी धर्मेन्द्र यादव ने बताया कि घटना 10 जून की है मारपीट की सूचना मिलते ही हमने विभिन्न धाराओं के साथ प्रकरण दर्ज कर पांच आरोपियों को हिरासत मे ले लिया है करीब डेढ़ घण्टे की मशक्कत के बाद नियमानुसार कार्यवाही का लिखित आश्वासन मिलने पर परिजन अंतिम संस्कार के लिये राजी होकर अपने ग्राम जीरावट के लिये रवाना हुऐ  परिजनों के द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करने मांग की जा रही थी उन्हीं धाराओं के साथ थाना प्रभारी द्वारा प्रकरण दर्ज किया गया है वहीं व्यक्ति के मौत हो जाने पर अब इस प्रकरण में अन्य धाराएं भी बढ़ाई जायेगी। 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE