नीमच /मंदसौर /रतलाम। आम आदमी पार्टी सम्पूर्ण देश में आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल के मार्गदर्शन में अपने संगठन को मजबूत कर रही है और इसके लिए प्रदेश में भी जगह जगह जोन स्तर पर अपने नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ विधि समारोह कार्यकर्त्ता सम्मेलन के साथ ही देश के साथ ही प्रदेश में भी व्याप्त भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, महंगी बिजली, दूषित पानी , लचर स्वास्थ्य व्यवस्था, बेहाल शिक्षा व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, किसानो की बदतर स्थिति जैसे मुद्दों पर भाजपा सरकार की विफलता के खिलाफ पदयात्रा का आयोजन कर जनमानस को जागरूक कर रही है।
उसी के अंतर्गत रतलाम जोन के अंतर्गत आने वाले रतलाम मंदसौर नीमच जिलों के सक्रिय साथियो के साथ पदयात्रा एवं कार्यकर्त्ता समारोह में मुख्य अतिथि दिल्ली सरकार के पूर्व कानून मंत्री एवं प्रदेश के प्रभारी जीतेन्द्र सिंह तोमर एवं विशिथ अतिथि तीन बार के विधायक एवं प्रदेश सह प्रभारी अखिलेश पति त्रिपाठी एवं विशेष अतिथि रतलाम जोन के सह प्रभारी प्रवीण झा शिरकत कर कार्यकर्ताओ को मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और भाजपा की 30 साल की दमनकारी नीतियों के खिलाफ हल्ला बोलेगे।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी की विशाल पदयात्रा 19 जून को प्रातः 11 बजे महाराणा बस स्टैंड से प्रारब्ध होकर शहर के विभिन्न मार्गाे से होते हुए कुशाभाई ठाकरे सभागृह पहुंचेगी। जंहा पर पदयात्रा सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो जाएँगी।
आप के प्रदेश उपाध्यक्ष् एवं केंद्रीय संगठन मंत्री गुजरात जोन प्रभारी इंजी नवीन कुमार अग्रवाल एवं प्रदेश संगठन मंत्री यशवंत धाकड़ ने सभी पध्धिकारियो सक्रीय साथियो के साथ ही आमजन से भी निवेदन किया है की उक्त पदयात्रा एवं सम्मेलन में अधिक से अधिक संख्या में अपनी अपनी सहभागिता दर्ज करवाकर प्रदेह की दमनकारी भाजपा सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करे। उक्त जानकारी आप के जोन मीडिया प्रभारी प्रकाश दोसावत ने प्रेस नोट जारी कर दी।