तराना। नगर के महावीर पथ क्षेत्र में चल रहा नाली निर्माण कार्य रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। निर्माण कार्य की धीमी गति के चलते नाली अब नाले में तब्दील होती नजर आ रही है। जगह-जगह गंदा पानी जमा हो गया है, जिससे क्षेत्र में दुर्गंध और गंदगी का माहौल बना हुआ है।
रहवासियों का कहना है कि पानी निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। आने-जाने में भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।