BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 1:30 pm
BIG NEWS : मंदसौर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, 300 का बिल पहुंचा 4000 तक, बढ़े बिजली बिलों से भड़के लोग उतरे सड़कों पर, सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर चक्काजाम कर दर्ज कराया विरोध, पढ़े रवि पोरवाल की खबर

Share On:-

मंदसौर। शहर में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में कथित वृद्धि को लेकर बुधवार को नागरिकों का आक्रोश सड़क पर दिखाई दिया। जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने प्रदर्शन करते हुए स्मार्ट मीटरों की कार्यप्रणाली की जांच एवं उपभोक्ताओं को राहत देने की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारी मध्यप्रदेश पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के कार्यालय का घेराव करने के लिए निकले थे। इस दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल चौराहे पर पहुंचकर उन्होंने सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस प्रदर्शन के कारण यातायात प्रभावित रहा और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य दीपक सिंह गुर्जर ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद कई उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं के बिजली बिल पहले 200 से 300 रुपये आते थे, उनके बिल अब 2,000 से 4,000 रुपये तक पहुंच रहे हैं, जबकि कुछ मामलों में 20 हजार रुपये तक के बिल आने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

गुर्जर ने यह भी आरोप लगाया कि विद्युत विभाग द्वारा ठेका कर्मचारियों के माध्यम से कई स्थानों पर उपभोक्ताओं की सहमति के बिना पुराने मीटर हटाकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। उन्होंने स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया और बढ़े हुए बिलों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद जारी हुए बढ़े हुए बिजली बिलों की समीक्षा कर उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की जाए। साथ ही उन्होंने कथित रूप से बढ़ी हुई राशि वाले बिलों को वापस लेने तथा जबरन स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया पर रोक लगाने की मांग भी की।

नागरिकों ने यह भी बताया कि कई उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर बिजली बिल देखने में कठिनाई हो रही है। ऐसे में पूर्व की तरह कागजी बिजली बिल उपलब्ध कराने की व्यवस्था पुनः शुरू किए जाने की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान नागरिकों ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था और बढ़े हुए बिजली बिलों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि जब तक उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE