BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 16, 2026, 12:16 pm
NEWS : सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग, गोवंश का कटा सिर मिलने की घटना की निष्पक्ष जांच कराने को लेकर सौंपा ज्ञापन, पढ़े युनूस मंसूरी की खबर 

Share On:-

प्रतापगढ़। नगर में एक मंदिर के समीप गौवंश के बछड़े का कटा हुआ सिर मिलने की घटना को लेकर मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर निष्पक्ष जांच एवं दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

जिला कलेक्टर को सौंपे गए ज्ञापन में इस घटना को अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण एवं निंदनीय बताया गया। ज्ञापन में कहा गया कि प्रतापगढ़ हमेशा से विभिन्न धर्मों और समुदायों के बीच आपसी भाईचारे, शांति एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक रहा है। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने का प्रयास हो सकती हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है।

प्रतिनिधियों ने मांग की कि नगर क्षेत्र में स्थापित सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच कर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर वास्तविक दोषियों की शीघ्र पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध कानून के अनुसार कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही घटना के पीछे यदि किसी प्रकार की साजिश या सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की मंशा हो तो उसकी भी विस्तृत जांच की जाए।

ज्ञापन में जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाने तथा जांच की प्रगति एवं निष्कर्षों की जानकारी समय-समय पर सार्वजनिक करने की भी मांग की गई, ताकि आमजन का विश्वास बना रहे।

इस अवसर पर एडवोकेट मोहम्मद हुसैन मंसूरी, शाकिर हुसैन कादरी, अब्दुल गफ्फार घोसी, हाजी मोहम्मद युनुस मंसूरी, शौकत हुसैन सहित मुस्लिम समाज के अनेक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

प्रतिनिधियों ने एक स्वर में कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसके विरुद्ध निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा जिले की गंगा-जमुनी तहजीब, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को हर हाल में बनाए रखा जाना चाहिए।
 

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE