उदयपुर। अंजुमन फलाहुल मंसूर सोसायटी द्वारा रविवार को रविन्द्रनाथ टैगोर सभागार में पांचवें मंसूरी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में समाज के 71 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों एवं विभिन्न क्षेत्रों में हाल ही में नियुक्ति प्राप्त करने वाले युवाओं का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी खुशबू शर्मा थीं। विशिष्ट अतिथियों में समाजसेवी डॉ. सिद्दीकी हुसैन, हाजी जमालुद्दीन कारडर, हाजी आजाद हुसैन मंसूरी, हाजी मोहम्मद यूसुफ मंसूरी एवं हाजी बाबू हुसैन मंसूरी उपस्थित रहे।
सोसायटी के सदर अब्दुल लतीफ मंसूरी ने बताया कि समारोह में उदयपुर सहित आसपास के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों से आए प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं तथा विभिन्न सेवाओं में चयनित युवाओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में समाज की महिलाओं, बुजुर्गों एवं युवाओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। समारोह का संचालन डॉ. नूरजहां मंसूरी एवं फिरदौस सना मंसूरी ने किया। अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।