BREAKING NEWS
NEWS : ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों से आमजन को.. <<     NEWS : 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के.. <<     NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी.. <<     NEWS : उदयलाल आंजना के मुख्य आतिथ्य में आयोजित.. <<     NEWS : प्रताप जयंती पर 10 मीटर एयर राइफल एवं पिस्टल.. <<     NEWS : न्युवोको विस्टास कॉर्प. लिमिटेड की तकनीक.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     MANDI BHAV : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी मनासा के.. <<     KHABAR : सभी विकासखंडों में किसान मेले आयोजित किए.. <<     KHABAR : मंदसौर-नीमच को चित्तौड़गढ़ (चंदेरिया) के.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन.. <<     KHABAR : 16 जून से 15 अगस्त तक मत्स्य आखेट पर पूर्ण.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     KHABAR : रेवली देवली में धार्मिक आयोजन की धूम, एक.. <<     KHABAR : छतरपुर में लोकायुक्त की कार्रवाही संभाजी.. <<     KHABAR : पीएम आवास, मुद्रा लोन और बैंक लिंकेज में.. <<     KHABAR : महंगाई का नया झटका, डीजल के दाम और कमी से.. <<     भोपाल में अहिरवार समाज संघ का भव्य प्रांतीय.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 15, 2026, 7:42 pm
NEWS : पुरस्कार वितरण के साथ हल्दीघाटी विजयोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न, मेवाड़ गौरवगाथा प्रतियोगिता के द्वितीय चरण के परिणाम घोषित, विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर किया सम्माानित, पढ़े रेखा खाबिया की खबर 

Share On:-

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ गौरवगाथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा के पश्चात पुरस्कार वितरण के साथ ही चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ प्रन्यास के तत्वावधान में आयोजित हल्दीघाटी विजयोत्सव का भव्य आयोजन रविवार को राजवीर सिंह चलकोई के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में सेव अवर फाउंडेशन के अध्यक्ष अरिहंत सिंह चरड़ास, ब्रिगेडियर हर्षवर्धन सिंह ओछड़ी, जौहर स्मृति संस्थान के अध्यक्ष नारायण सिंह बड़ौली, आरएसएस अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुरेश चंद्र, बद्रीनाथ धाम संत गोपाल भैया एवं मीरा प्रॉपर्टी के लोकश सेठिया विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं माल्यार्पण से किया गया। पुष्कर नराणिया ने स्वागत उद्बोधन दिया तथा श्याम सिंह हाड़ा ने आभार व्यक्त किया। संचालन श्रवण सिंह राव ने किया।

प्रतियोगिता परिणाम एवं पुरस्कार वितरण-
आयोजनकर्ताओं के अनुसार मेवाड़ गौरवगाथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के द्वितीय चरण की लिखित परीक्षा रविवार को प्रातः 11 बजे गंगरार स्थित मेवाड़ विश्वविद्यालय परिसर में सम्पन्न हुई। सायं 6 बजे आयोजित हल्दीघाटी विजयोत्सव में परिणाम घोषित किए गए तथा पुरस्कार वितरण किया गया।

प्रथम स्थान पर सीडलिंग मॉडर्न पब्लिक स्कूल, उदयपुर के छात्र सूर्य शर्मा (पिता योगेश कुमार शर्मा, निवासी उदयपुर) रहे, जिन्हें एक लाख रुपये का पुरस्कार प्रदान किया गया।
द्वितीय स्थान पर पीएमश्री राजकीय विद्यालय कारड़ा के छात्र भारत सिंह (पिता कालू सिंह परमार, निवासी कारड़ा, तहसील सायरा, जिला उदयपुर) रहे, जिन्हें 51 हजार रुपये प्रदान किए गए।
तृतीय स्थान पर द क्रिएटिव ब्रेन एकेडमी, कांकरोली की छात्रा खुशी यादव (पिता जयप्रकाश यादव, कांकरोली) रहीं, जिन्हें 21 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शन-
कार्यक्रम के दौरान चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ द्वारा निर्मित डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया, जिसमें चित्तौड़गढ़ के भविष्य की परिकल्पना प्रस्तुत की गई।

पंखुड़ी बिट्स द्वारा “हाड़ी रानी एवं जौहर”, विशाल एकेडमी द्वारा “चंदन का बलिदान”, वंडर प्ले स्कूल द्वारा “मीरा की भक्ति” एवं मेवाड़ महोत्सव द्वारा “जौहर” विषय पर लघु नाटिकाओं का मंचन किया गया।

इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों एवं मंचनकर्ताओं को ट्रस्टी वीरेंद्र सिंह तलावदा के सौजन्य से महाराणा प्रताप की 600 तस्वीरें भी वितरित की गईं। संतोष मल्होत्रा द्वारा वंदे मातरम् गीत प्रस्तुत किया गया।

सम्मान एवं अतिथियों के विचार-
मेवाड़ गौरवगाथा पुस्तिका के संपादक, सह-संपादक डॉ. गोपाल जाट, वीरेंद्र सिंह तलावदा एवं अभिषेक श्रीमाल का मुख्य अतिथि द्वारा सम्मान किया गया। अतिथियों को महाराणा प्रताप का स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। खचाखच भरे ऑडिटोरियम के बाहर एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई थी।

मुख्य अतिथि राजवीर चलकोई ने कहा कि महाराणा प्रताप ने अपना संपूर्ण जीवन मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने हल्दीघाटी युद्ध के ऐतिहासिक प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रताप के आदर्श आज भी प्रेरणादायक हैं। उन्होंने लोगों से महिलाओं के सम्मान एवं महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने मेवाड़ के इतिहास, हल्दीघाटी युद्ध, चेतक की वीरगाथा तथा ऐतिहासिक युद्धों का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि आज भी वीरता और बलिदान की प्रेरणा देती है।

चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ प्रन्यास की भविष्य की योजनाएं-
इस अवसर पर चित्तौड़गढ़ गौरव तीर्थ प्रन्यास द्वारा भविष्य की योजनाओं की परिकल्पना भी प्रस्तुत की गई, जिसमें चित्तौड़गढ़ दुर्ग एवं मेवाड़ के गौरवशाली इतिहास को संरक्षित एवं विकसित करने हेतु विभिन्न प्रस्ताव शामिल हैं। इनमें ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण, प्रवेश द्वारों का विकास, स्मारकों का जीर्णाेद्धार, रोपवे निर्माण, बैटरी वाहन सुविधा, कला एवं संस्कृति केंद्र, नदी रिवरफ्रंट, शोध संस्थान, पार्किंग एवं पर्यटन सुविधाओं के विकास सहित अनेक योजनाएं शामिल हैं।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE