नीमच। साधुमार्गी जैन संघ द्वारा 5 जून से आयोजित 10 दिवसीय बाल संस्कार शिविर का समापन 14 जून को समता भवन, जवाहर नगर में हुआ। समापन समारोह में समाज के वरिष्ठजन, श्रावक-श्राविकाएं एवं बड़ी संख्या में बच्चे उपस्थित रहे।
संघ अध्यक्ष कोमलचंद गांग ने बताया कि शिविर में लगभग 100 बच्चों ने ज्ञान, ध्यान, तप, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों का प्रशिक्षण प्राप्त किया। शिविर के दौरान बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष ध्यान दिया गया।
13 जून को बच्चों एवं समाजजनों द्वारा व्यसनमुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई। रैली में बच्चों ने स्लोगन और पोस्टर के माध्यम से नशामुक्त समाज का संदेश दिया। “राम गुरु का संदेश, व्यसनमुक्त हो सारा देश” जैसे नारों से वातावरण गुंजायमान रहा।
समापन अवसर पर समाज के उपाध्यक्ष संदीप चौधरी, अनिल बोडावत, समता बहू मंडल अध्यक्ष शानू चौधरी, मधु राठौर, टीना सहलोत एवं मेघा गांग ने बच्चों को संबोधित किया। शिविरार्थी ग्रवी, कृतिका सहलोत, रितिका गांधी, नैना खींदावत, यश गांधी एवं लक्ष्य लोढ़ा ने अपनी प्रस्तुतियां दीं।
कार्यक्रम का समापन पुरस्कार वितरण के साथ हुआ। अंत में संस्था मंत्री सुशील राठौर ने आभार व्यक्त किया।