सिंगोली। नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष अशरफ मेव (गुड्डू) के सोमवार को हज से लौटने पर कस्बे में जोरदार स्वागत किया गया।
इस दौरान परिजनों और रिश्तेदारों सहित विभिन्न धर्म समुदाय के लोगों ने उन्हें फूल मालाएं पहनाई तथा हज की मुबारक बाद देते हुए सकुशल वतन वापसी पर उन्हें बधाई दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती रात ट्रेन द्वारा मुंबई से रवाना होकर सुबह करीब 10 बजे वे कोटा पहुंचे तथा दोपहर साढ़े 12 बजे सिंगोली पहुंचे जहां पहले से मौजूद अंजुमन कमेटी के सदर डॉ. रईसुद्दीन कुरैशी, पूर्व सदर मोहम्मद जमील मेव सहित अंजुमन कमेटी के तमाम ओहदेदार और बड़ी संख्या में परिजनों और रिश्तेदारों ने उनका इस्तकबाल किया। तत्पश्चात उन्हें बैंड बाजे और जुलूस के साथ घर लेजाया गया।
जुलूस के दौरान रास्ते भर जहां विभिन्न धर्म समुदाय के लोगों ने उनका पुष्पहारों से स्वागत किया वहीं उन्होंने सभी को गले लगाकर उनके सभी के प्रति आत्मीयता व्यक्त की।
इस मौके पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय तिवारी, पूर्व नगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेश नागौरी, राजकुमार छिपा, राजेश बगड़िया, सुधीर लसोड़, धीरज मोटनाक, सहित भाजपा नगर अध्यक्ष लोकेश पटवा, भरत मोटानाक, मुकेश जैन, शीतल मेहता, राजकुमार व्यास, शंभुलाल शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि संजय सुथार, नरेंद्र जायसवाल, कन्हैलाल जंगम सहित अन्य कई लोगों को साल श्रीफल के साथ अभिनंदन किया।
बता दें कि अशरफ मेव विगत 6 मई को सपत्नीक पवित्र हज यात्रा पर गए थे। जहां से वे आज 15 जून को सकुशल लौट आए है।