चित्तौड़गढ़। आगामी 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के सफल आयोजन को लेकर ब्लॉक चित्तौड़गढ़ की सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित होने वाले योग कार्यक्रमों हेतु शारीरिक शिक्षकों को कॉमन योग प्रोटोकॉल के अनुसार विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र सिंह मंडलोई के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर आयुर्वेद विभाग के उपनिदेशक डॉ. तरुण कुमार प्रमाणिक एवं सहायक निदेशक डॉ. लवकुश पाराशर ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए पंचायत स्तर पर योग कार्यक्रमों के प्रभावी संचालन का आह्वान किया।
प्रशिक्षण के दौरान डॉ. मुकेश माली, योगगुरु सुरेश शर्मा, देवराज भाटी एवं मैना सिसोदिया ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की विधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। साथ ही योग को स्वस्थ जीवनशैली का महत्वपूर्ण आधार बताते हुए इसके शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक लाभों की जानकारी दी।
कार्यक्रम में डॉ. विनोद गंधर्व, डॉ. मनीष टांक, वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी अनिल सिसोदिया, सचिन कुमार मौड़, विनोद जीनगर, राकेश कन्नौजिया, श्यामलाल भील, कमला बाई सहित अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे।