BREAKING NEWS
KHABAR : सीएसआईआर-सीएफटीआरआई मैसूर की एक्सपोजर.. <<     KHABAR : दूदरसी में दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया.. <<     NMH MANDI : एक क्लिक में पढ़े कृषि उपज मंडी नीमच के.. <<     KHABAR : एमएसपी पर उपज बेचने वाले किसानों के लिए.. <<     KHABAR : रक्तदान से शुरु हुआ सेवा संकल्प अभियान,.. <<     BIG NEWS : ग्राहकों को परोसे जाने वाले खाद्य.. <<     BIG NEWS : सेवा संकल्प अभियान का आगाज, बीजेपी.. <<     BIG NEWS : सोशल मीडिया पर वायरल स्टंट वीडियो के बाद.. <<     BIG NEWS : पीएम स्वनिधि योजना से राजकुमार अग्रावत.. <<     KHABAR : 28 दिनों से जारी आंदोलन, शिक्षक.. <<     REPORT : रेडक्रॉस परिसर के जीर्णाेद्धार कार्य का.. <<     KHABAR : बांगरेड़ में खाद के ढेर पर बैठा था 8 फीट लंबा.. <<     KHABAR : लोकायुक्त ट्रैप के बाद गहराया बांध.. <<     KHABAR : डॉ. कृष्ण कुमार जैन और माया लालवानी पुनः.. <<     KHABAR : पीएम मोदी के जन्मदिवस पर भारत विकास परिषद.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 17, 2026, 10:27 am
BIG NEWS : मानसून की एंट्री में देरी, एमपी में प्री मानसून की एक्टिविटी तेज, आज इन 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, पढे़ खबर 

Share On:-

मध्य प्रदेश में अभी मानसून का और इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि प्रदेशभर में प्री मानसून की एक्टिविटी तेज हो गई है। आज 34 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कई जगहों पर धूप खिली रहेगी। प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया है।


आज इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को 34 जिलों में आंधी-बारिश होने की संभावना है। ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन, शिवपुरी, शाजापुर, श्योपुर, सिवनी, सीहोर, छिंदवाड़ा, छतरपुर, अशोकनगर, अनूपपुर, आगर-मालवा, नरसिंहपुर, निवाड़ी, नर्मदापुरम, नीमच, मुरैना, मंदसौर, मंडला, हरदा, खरगोन, खंडवा, बैतूल, बुरहानपुर, बालाघाट, देवास, दतिया, राजगढ़, डिंडौरी, पांढुर्णा, टीकमगढ़, गुना और भिंड में पानी गिरने के आसार है।


यहां खिली रहेगी धूप
वहीं भोपाल, जबलपुर, विदिशा, सतना, सागर, सिंगरौली, सीधी, शहडोल, मैहर, मऊगंज, रीवा, रायसेन, रतलाम, आलीराजपुर, बड़वानी, उमरिया, दमोह, पन्ना, धार और झाबुआ में धूप खिली रहेगी। इन जिलों में गर्मी का असर देखने को मिलेगा।


मानसून की एंट्री में देरी
मध्य प्रदेश में इस बार मानसून की एंट्री में देरी होगी। 2021 में 9 जून को एंट्री हुई थी। 2018 में 25 जून को मानसून ने दस्तक दी थी। बीते साल 2025 में मानसून 16 जून को मानसून आ गया था। इस बार एक सप्ताह देरी से आएगा।


मानसून में देरी से फसलों को हो सकता है नुकसान
मानसून में देरी हुई तो फसलों को नुकसान हो सकता है। खरीफ फसलों की बुवाई प्रभावित हो सकती है। कई जिलों में सामान्य से कम बारिश दर्ज हुई है। ऐसे में किसानों को बारिश का इंतजार है।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE