सेगांव। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर सेगांव में विकास कार्यों की नई सौगात मिली। 15वें वित्त आयोग की राशि से चांदनी चौक क्षेत्र में पेवर ब्लॉक लगाने के काम का भूमिपूजन कर शुभारंभ किया गया।
इस योजना के तहत चांदनी चौक की सभी गलियों को आपस में जोड़ा जाएगा। कार्य की कुल लागत 20 लाख रुपये है। भूमिपूजन के बाद कार्य शुरू कर दिया गया है, जिससे क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी।
कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच शांतिलाल चौहान, पंच धीरज मिश्रा, भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश पटेल, जनपद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश पाटीदार, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र सिंह मण्डलोई सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
उपस्थित अन्य गणमान्य लोगों में सत्येन्द्र मण्डलोई, संतोष राठौड़, हीराल पाटीदार, विनोद बघेल, दिलीप मण्डलोई, अनिल गुप्ता, धीरज गुप्ता, सुरेश यादव सहित भाजपा और कांग्रेस के नेता शामिल रहे।
स्थानीय लोगों ने कहा कि बरसों से चांदनी चौक की गलियों में कीचड़ और धूल की समस्या थी। पेवर ब्लॉक लगने से अब आवागमन आसान होगा और गांव का स्वरूप भी बदलेगा।