चित्तौड़गढ़। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से समता युवा संघ द्वारा दो दिवसीय छाछ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत शहर के विभिन्न स्थानों पर राहगीरों एवं आमजन को शीतल छाछ वितरित की गई।
संघ अध्यक्ष अनूप पोखरना ने बताया कि 15 जून को रोडवेज बस स्टैंड के सामने तथा 16 जून को सैंती क्षेत्र में प्रातः 9 बजे से 11 बजे तक छाछ वितरण किया गया। इस दौरान लगभग 700 लीटर छाछ का वितरण कर लोगों को गर्मी से राहत पहुंचाई गई।
संघ महामंत्री अजय नागोरी ने बताया कि यह सेवा कार्य अखिल भारतीय समता युवा संघ के ‘अमृतम प्रोजेक्ट’ के अंतर्गत आयोजित किया गया। संघ के कोषाध्यक्ष रितिक बाघमार एवं उपाध्यक्ष शुभम पोखरना ने इस पुण्य कार्य में सहयोग करने वाले सभी युवाओं एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान महावीर जैन मंडल के पूर्व महामंत्री सोहनलाल पोखरना, अध्यक्ष आदित्येन्द्र सेठिया, पूर्व साधुमार्गी संघ अध्यक्ष रोशन लोढ़ा सहित बड़ी संख्या में समाजजन एवं युवा कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सहभागिता निभाई। सभी ने सेवा भावना के साथ छाछ वितरण कर जनकल्याण के इस अभियान को सफल बनाया।