चित्तौड़गढ़। वीरता, शौर्य, स्वाभिमान एवं त्याग के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती पर बुधवार को शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के तत्वावधान में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में प्रताप सर्किल स्थित शहीद स्मारक (जिला कलेक्टर निवास के सामने) पर पुष्पांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके अद्वितीय साहस, राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति समर्पण को स्मरण किया।
इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन संघर्ष, स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम की अमिट गाथा है। उन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी अपने सिद्धांतों और स्वतंत्रता से कभी समझौता नहीं किया। उनका जीवन आज भी देशवासियों, विशेषकर युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।
कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप के आदर्शों पर चलने तथा समाज एवं राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अनिल सोनी, प्रदेश सचिव रणजीत लोठ, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, उपसभापति कैलाश पंवार, जिला महामंत्री कमल गुर्जर, प्रमोद सिंह तंवर, जिला प्रवक्ता राजेश सोनी, जिला सचिव गजानंद शर्मा, नरेंद्र विजयवर्गीय, एससी विभाग संभाग प्रभारी देवेंद्र दयाल सालवी, जिला अध्यक्ष राकेश घारू, शैलेंद्र सिंह राव, शहर महामंत्री शंभूलाल प्रजापत, शहर सचिव मनीष चावला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।