BREAKING NEWS
VIDEO NEWS: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     VIDEO NEWS : कानका हत्याकांड के बाद उबाल:परिजन सड़क.. <<     छतरपुर जनसुनवाई में किसान की चीख,नो ड्यूज.. <<     BREAKING: कानका हत्याकांड: आरोपियों की गिरफ्तारी.. <<     KHABAR : महाराणा प्रताप जयंती पर गूंजे स्वाभिमान.. <<     NEWS : ब्रह्मा कुमारीज के नवदर्शकोत्सव पर एक हैं.. <<     मंदसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध मादक.. <<     उज्जैन जिले के तराना में नाली निर्माण बना.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : खेत में कत्ल, सड़क पर बवाल, आरोपियों की.. <<     BIG NEWS : मंदसौर में स्मार्ट मीटर पर बवाल, 300 का बिल.. <<     माउंट आबू में स्काउट गाइड के महा-प्रशिक्षण.. <<     मुरैना नगर निगम में भारी घमासान, बार-बार.. <<     KHABAR : आगामी त्यौहार मोहर्रम पर्व को लेकर.. <<     हड़लायकला-खाटसुर के स्कूलों में बदहाल.. <<     NEWS : ग्रामीण सेवा शिविर में राहत, महिला कंचन.. <<     वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन देने के.. <<     BIG NEWS : नीमच जिले के सरवानिया महाराज में आग का.. <<     KHABAR :  19 जून को मंदसौर में आप की विशाल पदयात्रा.. <<     NEWS : जनसमस्याओं के समाधान का केंद्र बने सेवा.. <<    
वॉइस ऑफ़ एमपी न्यूज़ चैनल में विज्ञापन के लिए..
June 26, 2023, 6:52 pm
REPORT : जिला पंचायत सीईओ ने ली अजा, अजजा, अपिव एवं विमुक्त जाति छात्रावास अधीक्षकों की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश, बोले- जितने प्रतिशत विद्यार्थियों का छात्रावास में प्रवेश, उतने प्रतिशत वेतन का अधीक्षकों को भुगतान, पढ़े खबर 

Share On:-

नीमच। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जाति के विद्यार्थियों के लिये शासन द्वारा जिले में संचालित छात्रावासों में आगामी शैक्षणिक सत्र 2023-24 में संबंधित संस्था के अधीक्षक द्वारा स्वीकृत सीट के अनुपात में जितने प्रतिशत विद्यार्थियों के प्रवेश कराये जायेंगे, आगामी अगस्त माह से उन्हें उतने प्रतिशत वेतन का ही भुगतान किया जायेगा। यह बात जिला पंचायत सीईओ ने सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष, नीमच में आयोजित जनजातीय कार्य विभाग एवं पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति कल्याण विभाग के छात्रावास अधीक्षकों की आगामी सत्र में प्रवेश की स्थिति की समीक्षा बैठक में संबोधित करते हुए कही।
सीईओ जिला पंचायत गुरूप्रसाद ने बैठक में सर्वप्रथम अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा जिले में संचालित छात्रावासों की स्वीकृत सीट एवं प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की। सीईओ गुरुप्रसाद द्वारा रिक्त सीट अधिक एवं प्राप्त आवेदन कम छात्रावासों के अधीक्षकों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिये गये। अधिकांश छात्रावासों में स्वीकृत सीटों के अनुपात में विद्यार्थियों के अत्यंत कम आवेदन प्राप्त होने की स्थिति पर असंतोष व्यक्त किया। इसी प्रकार जनजातीय छात्रावासों एवं पिछड़ा वर्ग, विमुक्त जाति छात्रावासों की स्वीकृत सीटों के अनुपात में प्राप्त आवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई।
सीईओ गुरूप्रसाद ने अधीक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके द्वारा अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं विमुक्त जाति के विद्यार्थियों हेतु शासन द्वारा संचालित छात्रावासों में प्रवेश के लिए गंभीर प्रयास नहीं किये जा रहे हैं। सभी अधीक्षकों को जुलाई माह में स्वीकृत सीटों के विरूद्ध शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के प्रवेश अनिवार्य रूप से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि माह अगस्त 2023 से छात्रावास की स्वीकृत सीट के अनुपात में जितने प्रतिशत विद्यार्थियों के प्रवेश होंगे, अधीक्षकों को भी उतने प्रतिशत वेतन का भुगतान किया जायेगा।
सीईओ गुरूप्रसाद द्वारा पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनांतर्गत अजा, अजजा विद्यार्थियों के विभिन्न संस्थाओं के स्तर पर लंबित आवेदनों की समीक्षा करते हुए संबंधित संस्थाओं के प्राचार्यों को तत्काल निराकरण के निर्देश प्रदान किये। बैठक में जिला संयोजक राकेश कुमार राठौर, एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, नीमच एवं विभागीय छात्रावास अधीक्षक, अधीक्षिका तथा कर्मचारीगण उपस्थित थे।

VOICE OF MP
एडिटर की चुनी हुई ख़बरें आपके लिए
SUBSCRIBE