मनासा। नशा मुक्त भारत के सपने को साकार करने हेतु अन्तर्राष्ट्रीय मद्यनिषेध दिवस 26 जून 2023 के अवसर पर भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा दिनांक 12 जून 2023 से 26 जून 2023 तक चलाये जा रहै नशे से आजादी पखवाडा के तहत अधिक से अधिक कार्यवाई हेतु पुलिस अधीक्षक अमित तोलानी सभी थाना प्रभारीयों को निर्देशित किया गया था।
जिसके तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच एसएस कनेश व एसडीओपी मनासा यशस्वी शिंदे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मनासा निरीक्षक आरसी दांगी के नेतृत्व में थाना मनासा पुलिस टीम द्वारा नशा मुक्ति को लेकर नशा करने वालो के विरूध्द विभिन्न कार्यवाई की गयी है। साथ ही नशे के प्रति जागरूकता को लेकर नशे के दुष्प्रभावों के संबंध में भी दी गयी जानकारी।
आज दिनांक 26 जून 2023 को नशे से आजादी पखवाडा के तहत अन्तर्राष्ट्रीय मद्यनिषेध दिवस के उपलक्ष्य में सीएम राईज स्कुल मनासा में नशे के विरूध्द जनजागरूकता व जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज में व्याप्त बुराईयों एवं नशे को लेकर छात्र/छात्राओं से संवाद किया गया तथा समाज में व्याप्त नशे व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को लेकर छात्र/छात्राओं को जानकारीयां दी गयी। जिसमें सीएम राईज स्कुल प्राचार्य बीएल बसेर, दिनेश धाकड, बद्रीलाल मेनारीया, प्रकाश सारण, गोपाल शर्मा एवं अन्य स्कुल स्टाफ व पुलिस स्टाफ उपस्थित रहे। करीब 500 करीबन छात्र छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव के संबंध में विभिन्न जानकारीयां दी गयी।